मिर्जापुर

गंगाजली की बेटी बनाती रही गर्म-गर्म रोटी, कैबिनेट मंत्री नंदी ने खाकर दिया 5100 का इनाम

उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री एवं मिर्जापुर के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल नंदी ने सोमवार को सिटी विकास खंड के शाहपुर चौसा गांव में चौपाल लगाई। यहां उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनी। इसके बाद गांव की ही गंगाजली के घर शाम का भोजन किया, जो चर्चा में है।

2 min read
कैबिनेट मिनिस्टर नंद गोपाल नंदी ने किया गंगाजली के घर भोजन

मिर्जापुर। कहते हैं खाना गर्म-गर्म मिले तो खाने का लुत्फ और बढ़ जाता है। मिर्जापुर के सिटी विकास खंड के शाहपुर चौसा गांव में देर शाम यही नजारा देखने को मिला जब समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी गंगाजली देवी के घर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी रात के खाने पर पहुंचे। यहां भाजपा पदाधिकारियों के साथ पहुंचे नन्द गोपाल नंदी को गंगाजली ने खाना परोसा तो उनकी बेटियों ने गर्म-गर्म रोटियां तवे पर डालनी शुरू कर दी। गर्म-गर्म रोटियों को मंत्री नन्द गोपाल नंदी ने जहां स्वाद लेकर खाया वहीं पार्टी पदाधिकारियों ने भी तारीफ की। खाना खाने के बाद मिर्जापुर के प्रभारी मंत्री नंदी ने दोनों युवतियों को 51-51 सौ रुपए उपहार स्वरूप दिए।

चौसा गांव में चौपाल लगाने पहुंचे थे प्रभारी मंत्री नंदी

मिर्जापुर जिले के प्रभारी मंत्री नन्द गोपाल नंदी सोमवार को अपने एक दिवसीय दौरे पर जनपद में पहुंचे थे। कैबिनेट मंत्री ने जिले की कानून व्यवस्था और विकास कार्यों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने देर शाम सिटी विकास खंड के शाहपुर चौसा गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्या सुनी। इस दौरान नदारत ग्राम्य अधिकारियों का वेतन रोकने की संस्तुति की। यहां कैबिनेट मिनिस्टर ने ग्रामीणों से केंद्र और राज्य सरकार की चल रही योजनाओं के बारे में पूछा और उसके जो जो लाभ हो रहे हैं उसपर भी जानकारी ली। वहीं प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से अवगत कराया।

गंगाजली के घर पर मंत्री नन्दी ने किया भोजन

चौपाल के बाद मंत्री नन्दी ने गांव की ही रहने वाली गंगाजली देवी के घर जाकर विधायक, पार्टी पदाधिकारियों व अधिकारियों के साथ सहभोज किया। सभी ने झोपड़ी में बैठ कर चूल्हे पर बना खाना खाया। इस दौरान गंगाजली की बेटियों ने गर्म-गर्म रोटियां परोसी तो मंत्री और अन्य लोगों ने स्वाद लेकर खाया। मंत्री ने खाने के बाद जहां गंगाजली देवी को 21000 हजार रुपए दिए वहीं खाना बना रही दो बच्चियों को 5100-5100 रुपए उपहार स्वरुप दिए। गंगाजली ने इस मौके पर कहा कि मंत्री जी मेरे घर आए थे इससे बड़ी बात और क्या होगी आज जीवन सफल हो गया।

Published on:
21 Nov 2023 08:59 am
Also Read
View All

अगली खबर