मिर्जापुर

टेंपो ड्राइवर से पत्नी ने किया इश्क, पति बना रोड़ा तो रास्ते से हटवाया

Mirzapur News : हरिश्चंद्र की हत्या के बाद पत्नी के व्यहवहार पर शक और सर्विलांस की सहायता ली तो पुलिस का शक गहरा गया जिसके बाद पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गयी तो मामले का खुलासा हो गया।

2 min read
Mirzapur Crime

Mirzapur News : मिर्जापुर के अदलहाट थानाक्षेत्र के डेहरी गांव में हुई युवक की हत्या का मिर्जापुर पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा कर दिया। युवक हरिश्चंद्र विश्वकर्मा की हत्या उसकी पत्नी ने ही साजिश के तहत करवाई थी क्योंकि वह उसके इश्क में रोड़ा बन गया था। मृतक की पत्नी का टेम्पो चालक से प्रेम सम्बन्ध था और हरिश्चंद्र के रहते वो दोनों अपने प्यार को परवान नहीं चढ़ा पा रहे थे। ऐसे में दोनों मिलकर हत्या की साजिश रची और परदेशी सहानी को ह्त्या करने के लिए राजी कर उसे रास्ते से हटवा दिया। पुलिस ने तीनों को .32 बोर की पिस्टल के साथ गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।

डेहरी गांव के बाहर दिन-दहाड़े हुई थी हत्या

शुक्रवार की सुबह अदलहाट थानाक्षेत्र के डेहरी गांव का वेल्डिंग मिस्त्री हरिश्चंद्र विश्वकर्मा अपने काम पर जा रहा था तभी गांव के बहार घाट लगाए दो बदमाशों ने उसे सिर में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और फरार हो गए। इस मामले में एसपी मिर्जापुर ने पुलिस टीम बनाकर घटना के अनावरण की जिम्मेदारी सौंपी थी, जिसके बाद पुलिस ने 24 घंटे के अंदर इस घटना का पर्दाफाश कर दिया।

पूछताछ में टूट गई रीता

इस सम्बन्ध में एसपी मिर्जापुर ने बताया कि डेहरी में हुई हत्या के बाद मौका-मुआयना किया गया था और संबंधितों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए थे। इस दिशा निर्देश के 8 घंटे में ही सर्विलांस और पूछताछ के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी रीता देवी पत्नी हरिश्चन्द्र विश्वकर्मा(मृतक) निवासिनी डेहरी थाना अदलहाट जनपद मीरजापुर और टेम्पो ड्राइवर सतीश सिंह पुत्र पंचम पटेल निवासी गांगपुर थाना चुनार जनपद मीरजापुर को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की तो दोनों टूट गए और सच्चाई क़ुबूल कर दी।

प्रेम में बन रहा था रोड़ा पति

रीता ने बताया कि वह सतीश से प्रेम करती थी और इस प्रेम के बीच में हरिश्चंद्र रोड़ा बन रहा था। ऐसे में उसे हटाने के लिए हमने साजिश रची और उसकी हत्या करने की ठान ली जिसके बाद सतीश के दोस्त परदेशी साहनी से बातचीत कर ह्त्या करने की योजना बनाई और शुक्रवार को उसे रास्ते से हटा दिया। पुलिस ने दोनों की निशांदेही पर परदेशी को भी गिरफ्तार कर .32 बर की पिस्टल, एक जिन्दा कारतूस और एक खोखा बरामद किया है। एसपी ने बताया कि सभी को सम्बंधित धाराओं में जेल भेजा जा रहा है।

Published on:
15 Jul 2023 06:25 pm
Also Read
View All

अगली खबर