1 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिर्जापुर

Mirzapur video: महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराध को लेकर मिर्ज़ापुर पुलिस लगाया नारी जागरूकता चौपाल

मिर्ज़ापुर पुलिस ने महिलाओ के प्रति बढ़ते अपराधों को लेकर नारी जागरूकता चौपाल लगाकर महिलाओं और युवतियों को जगरूक किया।

Google source verification

विंध्याचल धाम स्थित रोडवेज परिसर में मिशन शक्ति के अंतर्गत नारी जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। इस मौके पर महिलाओं को सरकारी स्तर पर उत्थान के लिए चलाई जा रही योजनाओ और अधिकारों की जानकारी दी गई। पुलिस विभाग के जारी किए गए तमाम हेल्पलाइन नंबर के बारे में जानकारी दी गई । महिला पुलिस ने बताया कि अगर आपके साथ किसी प्रकार का उत्पीडन, किसी भी महिला बालिका के साथ अभद्रता की जा रही हो तो तुरंत पुलिस को फोन करें । आपकी मदद की जाएगी ।

एसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति कहा कि समाज की आधी आबादी महिलाओं की है । जब महिला सशक्त होंगी, तभी प्रदेश सशक्त होगा। इसलिए हम सबको अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहकर अन्याय अत्याचार का विरोध करना होगा। उन्होंने कहा कि मिली हुई शक्तियों का दुरुपयोग किसी को सताने के लिए नहीं किया जाना चाहिए।