
सोशल मीडिया का जानकार है योगी सरकार का यह IPS अफसर, लोगों ने बना डाला फर्जी अकाउंट
मिर्ज़ापुर. सोशल मीडिया पर फेक आईडी का शिकार अब आम लोग के साथ साथ आईपीएस जैसे अधिकारी भी हो रहे हैं। ट्विटर पर फेक आईडी का शिकार मिर्ज़ापुर के एसपी आईपीएस आशीष तिवारी हुए हैं। किसी ने आईपीएस आशीष तिवारी के नाम पर ट्विटर पर उनकी फेक आईडी @Ashiships_ के नाम से बना कर लोगों को भ्रम में लाने की कोशिश की है।
जैसे ही इसकी जानकारी पुलिस महकमे को हुई तो पुलिस अधीक्षक के पीआरओ वैभव सिंह कि तहरीर पर सिटी कोतवाली में अज्ञात शख्श के खिलाफ धारा आईपीसी के 420,471,500, आईटी एक्ट 66c,66d के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। अब एसपी के नाम कि फेक आईडी बनाने वाले की तलाश की जा रही है।
आईपीएस आशीष तिवारी का आधिकारिक ट्विटर आईडी @IpsAshish है। जिसपर वह खुद सक्रिय रहते हैं। मगर खास बात तो यह है कि इस फर्जी ट्विटर आईडी को आईपीएस आशीष तिवारी की आधिकारिक ट्विटर आईडी समझ कर इसको तकरीबन 11 हजार से अधिक इसे फॉलो भी करते हैं।आईडी पर आईपीएस आशीष तिवारी कि फ़ोटो लगी हुई है।
वैसे तो पहली नजर में यह फेक आईडी समझ में आ रही है, क्योंकि इसमें इसकी पहचान विंध्यचाल मिर्ज़ापुर के नाम से दर्ज है। वहीं इस मामले पर जब पत्रिका ने पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी से बात की तो उनका कहना था कि, मुकदमा दर्ज करा कर इसकी जांच कर रही है। जल्द ही गिरफ्तारी होगी।
उनके अनुसार संभवतः ट्विटर पर बनी आईडी को बदल कर उनके नाम से यह बनाया गया है। सूत्रों के अनुसार यह आईडी संभवतः2015 में बनाया गया है। बता दें कि, प्रदेश में आईपीएस आशीष तिवारी की गिनती उन कुछ चुनिंदा आईपीएस अधिकारियों में की जाती है।
जिन्हें कम्प्यूटर और आईटी सेक्टर के बारे में विशेषज्ञता हासिल है। जिले में भी वह पुलिसकर्मियों के ऑनलाइन छुट्टी और ट्रैफिक से जुड़े खास मोबाइल एप्स को लागू करवा कर चर्चित हुए हैं। फिलहाल अभी तक मुकदमा दर्ज होने के बाद किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। अब देखने वाली बात यह होगी कि, जनपद पुलिस कब तक अपने एसपी को न्याय दिलाती है।
input- सुरेश सिंह
Published on:
14 Dec 2017 12:35 pm

बड़ी खबरें
View Allमिर्जापुर
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
