मिर्जापुर

Mission Shakti: SP अभिनंदन के निर्देश पर महिला पुलिस ने चलाया अभियान, FIR से लेकर कानून तक बताई ये बातें

Mirzapur Police: मिर्जापुर महिला पुलिस ने आज जनपद में ग्रामीण महिलाओं को कानून के प्रति जागरूक किया। साथ ही महिला सशक्तिकरण की बातें भी बताई।

2 min read
महिलाओं-बच्चियों को मिर्जापुर पुलिस ने कानून के प्रति जागरूक किया।

Mirzapur Police: महिलाओं-बच्चियों को मिर्जापुर पुलिस ने आज जागरूक किया। एसपी अभिनंदन के निर्देश पर मिर्जापुर महिला पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र में जागरूकता अभियान चलाया। इस अभियान के तहत महिला पुलिस ने कानूनी प्रावधानों, महिला हेल्पलाइन नंबर और शासन की योजनाओं के बारे में जागरूक किया। ग्रामीण महिला और बच्चियों से सवाल लिए गए। उनको कानूनी गणित को समझाया गया। साथ ही अत्याचार और घरेलू हिंसा वह उत्पीड़न से संबंधित कानूनी जानकारी दी गई।

महिला सुरक्षित तो देश सुरक्षित

मिशन शक्ति के तहत चलाए गए इस अभियान में ग्रामीण महिला और बच्चियों पर विशेष ध्यान दिया गया। ग्रामीण महिला को उनके अधिकार के बारे में जागरूक किया गया। तो वही बच्चियों को बैड टच और गुड टच के बारे में बताया गया।

यह भी पढ़ें:21 जिलों में पश्चिमी विक्षोभ का असर, कहीं भारी बारिश तो कहीं तेज धूप, जानिए अपने शहर का मौसम



महिला सशक्तिकरण बेहत जरूरी

लैंगिक भेदभाव राष्ट्र में सांस्कृतिक, सामाजिक, आर्थिक और शैक्षिक अंतर ले आता है जो देश को पीछे की ओर ढ़केलता है। भारत के संविधान में उल्लिखित समानता के अधिकार को सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं को सशक्त बनाना सबसे प्रभावशाली उपाय है इस तरह की बुराईयों को मिटाने के लिये। लैंगिक समानता को प्राथमिकता देने से पूरे भारत में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला है। महिला सशक्तिकरण के उच्च लक्ष्य को प्राप्त करने के लिये इसे हर एक परिवार में बचपन से प्रचारित व प्रसारितकरना चाहिये। ये जरुरी है कि महिलाएँ शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रुप से मजबूत हो।

यह भी पढ़ें:पुलिस के हाथ लगे 2 वांटेड नक्सली, पूछताछ में सामने आई यह बात

Published on:
18 Sept 2023 05:18 pm
Also Read
View All

अगली खबर