4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिर्जापुर

Mirzapur video: एसपी का खुलासा राजगढ़ में हो रहा था बाल विवाह, देखे वीडियो

मिर्ज़ापुर में बाल विवाह का सनसनीखेज मामला सामने आया है। शिकायत पर कार्यवाई करते हुए राजगढ़ पुलिस ने दूल्हा समेत 11 बारातियों को गिरफ्तार कर लिया है।

Google source verification

एसपी संतोष कुमार मिश्रा ने खुलासा करते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए लोगों में 21 वर्षीय दूल्हा तुषार चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, समरजीत, भूपेंद्र, आलोक चौधरी, विमल कुमार, निक्की शर्मा, अंकित कुमार, राहुल, राकेश सिंह एवं शादी की मध्यस्था कर रही अनीता देवी को गिरफ्तार किया गया हैं। उनके कब्जे से शादी में प्रयुक्त होने वाला सामान व 10 हजार नगद बरामद किया गया ।


मौके से एक पिकअप और एक कार बरामद हुआ । राजगढ़ थाना में मामला दर्ज कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है । विवाह की मध्यस्था कर रही अनीता देवी ने बताया कि कन्या पक्ष की गरीबी का फायदा उठाकर उनको पैसे का लालच देकर शादी कराया जाता हैं। कन्या पक्ष के राजी होने पर वर पक्ष को बुलाकर पैसे का लेनदेन कराते हुए शादी कराई जाती है । हापुड़ निवासी तुषार के साथ 16 वर्षीय नाबालिक की शादी के लिए उसकी मां और नानी को पैसे का लालच देकर शादी कराया जा रहा था ।