मिर्जापुर

Mirzapur news: रात में पति से फोन पर हुआ झगड़ा, फिर पत्नी ने उठा लिया खौफनाक कदम, मामला जान खड़े हो जायेंगे रोंगटे

मिर्ज़ापुर के पंजरा गावं में एक मां ने अपने तीन बच्चो को कुएं में फेंक कर खुद को घर में बंद कर आग लगा लिया। ग्रामीणों ने महिला को तो बचा लिया पर बच्चो की मौत हो गयी।

3 min read
,,घटना के बाद गांव में कुएं के पास इकट्ठा ग्रामीण और पुलिस

संतनगर थाना क्षेत्र के पंजरा गांव में बीती रात चन्दा नामक विवाहिता ने अपने तीन बच्चों को कुंआ में फेंका खुद को उसने कमरें में बंद कर आग ली। आग की लपटों को देख परिजनों और ग्रामीणों ने आग पर किसी प्रकार काबू पाया। आग बुझाने के बाद बच्चों के बारे में चन्दा से पूछा गया तो उसने बच्चो को कुएं में फेंकने की जानकारी दी। सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों बच्चों का शव बरामद कर लिया है।

पारिवारिक विवाद के कारन कलयुगी मां ने तीन बच्चो को कुएं में फेका


जानकारी के अनुसार पंचरा गांव में पारिवारिक कलह के चलते मां की ममता पत्थर बन गई। चंदा ने आधी रात में अपने कलेजे के टुकड़ों आठ वर्षीय आकाश, दो वर्षीय कीर्ति और एक वर्षीय अन्नू को नींद से जगाया। फिर घर के पास स्थित कुएं में तीनो को फेंक दिया । बच्चों को पानी में फेंकने के बाद चंदा ने खुद को कमरें में बंद कर घर में आग लगा दिया। आग की लपटें तेज होने पर वह घर का दरवाजा खोलकर बाहर की ओर भागी और शोर मचाया।

मां ने ही परिजनों को बताया कुएं में बच्चो को फेकने की बात


चंदा के चीखने की आवाज सुनकर आवाज़ सुनकर सास ससुर और पड़ोसी घर की तरफ दौड़ पड़े। किसी प्रकार ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। सबने सोचा की बच्चे घर में फंसे होंगे। लेकिन जब बच्चो के बारे में चंदा से पूछा गया तो उसका जवाब सुनकर सबके होश उड़ गए। चंदा ने बताया कि तीनों बच्चों आकाश, कीर्ति और अनु को उसने कुएं में फेंक दिया है। देर रात हुई घटना से पुरे गांव में कोहराम मच गया। गहरा कुआं होने के कारन ग्रामीण बेबस हो गए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी।

घटना से मचा कोहराम, बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे पंजरा


शनिवार की सुबह घटना की सूचना जंगल की आग की तरह चारो तरफ फ़ैल गयी। बड़ी संख्या में ग्रामीण कुएं के पास इकट्ठा हो गए। सुबह घटना की सूचना पर पुलिस पंजरा गांव पहुंची। ग्रामीणों के सहयोग से गहरे कुएं से बच्चो के शव को निकालने का काम शुरू किया गया। पुलिस ने कुएं से कीर्ति और अनु के शव को बरामद किया है। जबकि आकाश के शव की तलाश की जा रही है। पुलिस ने कलयुगी मां चंदा को को हिरासत में ले लिया है।

पंजरा गावं पहुंचे एएसपी, पुलिस ने कलयुगी मां को हिरासत में लिया


घटना की जानकारी होते ही अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल ओपी सिंह सहित अन्य अधिकारी पहुंच पंजरा गांव पहुंचे। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन की जा रही है। चन्दा का पति अमरजीत कोल मुंबई में मजदूरी करता है। जो दो माह पूर्व ही घर से कमाने गया है। घर पर सास ससुर और बहु बच्चों के साथ रहते हैं। पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था। शुक्रवार की रात भी फोन पर पति पत्नी का झगड़ा हुआ और देर रात ये झकझोर देने वाली घटना हो गयी।

Published on:
03 Jun 2023 02:05 pm
Also Read
View All

अगली खबर