यूपी में आज 6 जून, 2023 को मौसम सुहावना हो सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र, लखनऊ IMD लखनऊ के मुताबिक आज यूपी के इन जिलों में बारिश की संभावना अधिक है।
इन जिलों में बारिश की संभावना
आगामी 24 घंटों के दौरान पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बारिश/गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर बिजली कड़कने और 50 से 60 किलोमीटर के बीच तेज हवा चल सकती है। इसके साथ गरज के साथ छींटे भी पड़ सकती हैं।
मौसम विभाग उत्तर प्रदेश के मुताबिक इस वर्ष प्रदेश में मानसून आने में 4-5 दिनों की देरी हो सकती
इन जिलों में चल सकती है लू
मौसम विभाग के मुताबिक इन पिछले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में अधिकतम तापमान प्रयागराज में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जबकि आगामी 2-3 दिनों के दौरान उत्तर प्रदेश का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। प्रयागराज, वाराणसी, लखनऊ, आजमगढ़, मिर्जापुर, गोरखपुर सहित कई जिलों में लू चल सकती है।
प्रदेश में मानसून की पहली बारिश 15 जून के आस पास आने की संभावना है।