मिर्जापुर. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा यूपी में बेमानी साबित हो रहा है। हालत यह है कि प्रतिदिन रेप की कोई न कोई घटना सामने आ जाती है और पुलिस का रवैया बिल्कुल निराशाजनक होता है। नया मामला मिर्जापुर जिले का है जहां एक मां अपनी दो बेटियों की तलाश के लिए अधिकारियों के यहां चक्कर काट रही है और कार्रवाई के नाम पर पुलिस पल्ला झाडऩे का सिवाय कुछ नहीं कर रही। आरोप है कि बेटियों के लापता होने के बाद मोबाइल पर धमकियां भी मिल रही हैं।
दरअसल, मड़िहान थाना क्षेत्र के दीपनगर पुकिस चौकी के बगल की रहने वाली महिला की 18 वर्ष और 5 वर्ष की दो बेटियां 19 जून को घर से गायब हो गई। जिस समय बेटियां घर से गायब हुई मां घर पर मौजूद नहीं थी। घर लौटने पर मां ने अपनी बेटियों को आस-पड़ोस और रिश्तेदारियों के घर पर पता किया। लेकिन उनका कहीं पता नहीं चला। महिला का आरोप है कि इस बीच उसके मोबाइल पर एक नम्बर से फोन आया।
मां को धमकी दी गई कि अगर पुलिस के पास गई जान से मार दूंगा। महिला अपनी बेटियों के जीवन को लेकर घबरा गई और किसी को नहीं बताया। पांच दिन बीत जाने के बाद भी जब लड़किया घर नहीं लौटीं तो पीडि़ता ने मडि़हान थाने जाकर अपनी बेटियों के गुम होने की सूचना दी पर पुलिस ने उसकी बातों पर यकीन नहीं किया। पुलिस ने कहा कि बेटियां किसी रिश्तेदार के घर गई होंगी इंतजार करो आ जायेंगी। पुलिस की इस कार्यशैली से परेशान होकर मां ने पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई। कई बार चक्कर काटने के बाद भी उसका आरोप है कि सुनवाई नहीं की जा रही है। फिर भी मां को :ष्शश्च4ह्म्द्बद्दद्धह्ल:म्मीद है कि प्रशासन उसकी सुनवाई जरूर करेगा।
अब मां डीएम अनुराग पटेल और एसपी आशीष तिवारी से मिलकर अपनी बच्चियों के बरामदगी के लिए गुहार लगा रही है। वहीं पीडि़त माँ की तहरीर पर अब पुलिस अधीक्षक ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जाँच का आदेश देते हुए जल्द ही लड़कियों के बरामदगी का आश्वासन दिया है।