UP monsoon alert: उत्तर प्रदेश में मानसून का कहर दिखाई दे रहा है। आज 12 के बाद गरज के साथ जोरदार बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने बिजली गिरने को लेकर भी अलर्ट जारी किया है। 13-16 जुलाई तक यूपी में जोरदार बारिश होने की संभावना है।
मिर्जापुर के आसमान में घने बादल छाए हैं। बीच-बीच में तेज धूप भी निकल रही है। आज 10 बजे के बाद गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली मानसूनी हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। शाम का तापमान लगभग 31 डिग्री के आसपास है। मौसम विभाग ने 13-16 जुलाई के लिए अलर्ट जारी किया है। आज दिन के समय बादल गरजने के साथ बिजली गिरने की भी आशंका है। रात को और अधिक बारिश हो सकती है।
मिर्जापुर में आज बादल और सूरज की लुकाछिपी साफ देखी जा सकती है। अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास है। लेकिन उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। तापमान पर भी इसका असर पड़ रहा है। आज 12 बजे के बाद मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है और बादल गरजने के साथ जोरदार बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार बिजली भी गिरने की संभावना है।
12 बजे के बाद होगी जोरदार बारिश
आगामी 13 जुलाई को अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। 12 बजे के बाद शुरू हुई बारिश का क्रम रात मे भी जारी रहेगा। 11 बजे के बाद बारिश में कुछ कमी आएगी। मौसम विभाग के अनुसार हल्की फुल्की बारिश का क्रम रात को भी बना रहेगा। पूरब व दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। आज 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।