8 मई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोहरे ने थामी ने यातायात की रफ्तार, दिल्ली आने वाली 19 ट्रेनें लेट

दिल्ली आने वाली 19 ट्रेनें आज भी लेट से चल रही है घने कोहरे की वजह से ये ट्रेनें लेट से आ रही हैं 2 से 5 घंटे तक लेट चल रही हैं ट्रेनें

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Jan 12, 2020

19_delhi-bound_trains_delayed_by_2-5_hrs.jpg

Fog guard in trains

नई दिल्ली : पूरे उत्तर भारत(north india) में गंभीर कुहासा का असर रेलसेवा पर पड़ रहा है। कई ट्रेनें (indian relway) आज अपने समय से घंटो देरी से चल रही हैं। इंडियन रेलवे के अनुसार दिल्ली आने वालीं 19 ट्रेनें आज विलंब से आ रही हैं। रेलवे के मुताबिक, ये ट्रेनें एक से पांच घंटे की देरी से दिल्ली पहुंच रही हैं। सबसे ज्यादा विलंब होने वाली ट्रेन राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस है जो तकरीबन पांच घंटे की देरी से दिल्ली पहुंच रही है, जबकि सबसे कम लेट चेन्नई-नई दिल्ली तमिलनाडु एक्सप्रेस है जो एक घंटे की देरी से दिल्ली पहुंच रही है।

पीएम मोदी बोले, बैलूर मठ आना मेरे लिए घर आने जैसा. सीएए पर भी दोहराई बातें

इसके अलावा गाजीपुर-आंनद विहार एक्सप्रेस पौने चार घंटे, इलाहाबाद-आनंद विहार एक्सप्रेस पौने दो घंटे, गोरखधाम-हिसार एक्सप्रेस दो घंटे, मालदा-नई दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस चार घंटे, जबलपुर-निजामुद्दीन एक्सप्रेस चार घंटे पन्द्रह मिनट, भागलपुर-आनन्द विहार विक्रमशिला एक्सप्रेस तीन घंटे और आजमगढ़-नई दिल्ली कैफियत एक्सप्रेस चार घंटे की देरी से दिल्ली पहुंच रही हैं।

जेपी नड्डा 19 फरवरी को बनेंगे भाजपा अध्यक्ष

बता दें ट्रेनों के लेट होने की वजह कोहरा बताया जा रहा है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि अक्सर रात में कोहरे की वजह से ट्रेनों की रफ्तार कम हो जाती है। उत्तर पूर्व और दक्षिण से आने वाली लंबी दूरी की ट्रेन कोहरे की वजह से लेट हो जाती हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग