13 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पश्चिम बंगाल: सियालदह में 100 साल पुरानी इमारत गिरने से दो लोगों की मौत, कई घायल

पश्चिम बंगाल के सियालदह में 100 साल पुरानी इमारत गिरने दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

2 min read
Google source verification

image

Mohit sharma

Jul 23, 2018

news

dfdfdf

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के सियालदह में 100 साल पुरानी इमारत गिरने का मामला सामने आया है। इमारत में दबकर दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की सहायता से बचाव कार्य शुरू किया गया और दोनों शवों को मलबे से बाहर निकाला। वहीं घायलों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि सियालदह में यह सबसे पुरानी इमारतों में से एक थी और कई साल से इसकी स्थति काफी जर्जर बनी हुई थी। वहीं, इससे पहले राजधानी के द्वारका इलाके में बड़े हादसे की जानकारी सामने आई है। यहां मकान की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई।

अलवर लिंचिंग केस: सुप्रीम कोर्ट में राजस्थान सरकार के खिलाफ अवमानना याचिका, 20 को सुनवाई

आपको बता दें कि कई राज्यों में हो रही लगातार बारिश के कारण पुरानी इमारते खतरे की जद में आ गईं हैं। यही कारण है कि देश के अलग-अलग इलाकों में कई इमारतों के गिरने की घटनाएं सामने आई हैं। राजधानी के द्वारका इलाके में बड़े हादसे की जानकारी सामने आई है। यहां एक मकान की छत गिरने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा द्वारका के हर्ष विहार में रविवार एक बजे के आसपास हुआ। हादसे के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव कार्य शुरू किया है। हादसे में घायल लोगों को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, वहीं शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आपको बता दें कि इससे पहले रविवार को ही दिल्ली एनसीआर के गाजियाबाद में एक इमारत गिरने से दो लोगों की मौत का मामला सामने आया था।

शशि थरूर की बयानबाजी से राहुल गांधी नाराज, बोले- कार्रवाई में नहीं करूंगा कोई संकोच

आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के थाना मसूरी क्षेत्र के मिसल गढ़ी में रविवार को एक निर्माणाधीन 5 मंजिली इमारत गिर गई थी। मलबे में 13 लोग फंस गए थे। जबकि 6 लोगों को सुरक्षित निकालकर हॉस्पिटल भेजा गया था। मौके पर पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें पहुंच गई हैं और बचाव कार्य शुरू किया।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग