3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बहरीन में 200 साल पुराने श्री कृष्‍ण मंदिर का होगा भव्‍य निर्माण, कल पीएम मोदी रखेंगे नींव

  शनिवार को Bahrain की राजधानी मनामा पहुंचेंगे Pm Modi पीएम बहरीन के शासक शेख हमद बिन से करेंगे मुलाकात इसके बाद जी-7 सम्‍मेलन में लेंगे हिस्‍सा
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 23 Aug 2019, 2:45 PM IST

bahrain.jpg

shri Krishna mandir

नई दिल्‍ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) बहरीन (Bahrain) की दो दिनों की अपनी यात्रा की शुरुआत शनिवार को करेंगे। वह यूएई से बहरीन की राजधानी मनामा पहुंचेंगे। वह मनामा में 200 साल पुराने भगवान श्री कृष्ण मंदिर (Lord Shri Krishna) के पुनर्निर्माण की नींव रखेंगे। इस मंदिर के पुनर्निर्माण पर 42 लाख डॉलर की लागत आएगी।

पीएम मोदी मनामा (Manama) में एक विशेष समारोह में श्रीनाथजी (श्री कृष्ण मंदिर ) की पुनर्निर्माण परियोजना का शुभारंभ करेंगे। बहरीन की यात्रा करने वाले वह भारत के पहले प्रधानमंत्री होंगे।

AK-47 मामला: फरार विधायक अनंत सिंह ने फिर जारी किया वीडियो, कहा- अदालत में करूंगा

45 हजार वर्ग फुट में फैला है मंदिर

पीएम मोदे ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि बहरीन में मेरा प्रवासी भारतीयों से मुलाकात का कार्यक्रम भी है। खाड़ी क्षेत्र में भगवान श्रीनाथजी सहित पुराने मंदिरों के पुनर्निर्माण के विशेष समारोह में उपस्थित रहना मेरे लिए एक सम्मान की बात होगी।

थट्टाई हिंदू सौदागर समुदाय के अध्यक्ष बॉब ठाकेर ने कहा कि नवनिर्मित ढांचा 45 हजार वर्ग फुट में होगा। इसके 80 फीसदी हिस्से में कहीं अधिक श्रद्धालुओं के लिए जगह होगी।

उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में एक ज्ञान केंद्र और एक संग्रहालय भी होगा। प्रधानमंत्री बहरीन के शासक शेख हमद बिन इसा अल खलीफा और अन्य नेताओं से भी मिलेंगे।

पीएम ने ट्वीट में कहा है कि प्रधानमंत्री के तौर पर बहरीन की मेरी पहली यात्रा होगी। बहरीन के प्रधानमंत्री और शासक से मुलकात को लेकर मैं काफी उत्‍सुक हूं।

INX Media Case: सुप्रीम कोर्ट में चिदंबरम की जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू, सिब्‍बल ने की

UAE में पीएम मोदी को दिया जाएगा ऑर्डर ऑफ जाएद

इससे पहले शुक्रवार को पीएम मोदी यूएई में होंगे। वहां पीएम मोदी को यूएई (UAE) का सर्वोच्‍च सम्‍मान ऑर्डर ऑफ जाएद से सम्मानित किया जाएगा।

पीएम मोदी को यह सम्मान दोनों देशों के रिश्तों में नई ऊंचाइयां लेने के लिए दिया जाना है। यह अवॉर्ड शेख जाएद बिन सुल्तान अल नह्यान के नाम पर दिया जाता है।

तो सीएम नीतीश कुमार फिर बनेंगे विपक्ष का चेहरा!