22 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोविड-19ः बंगाल में 24 घंटे में 25 मौत, 850 संक्रमण के नए मामले

अनलॉक-2 के शुरू होने के साथ ही पश्चिम बंगाल में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण का आंकड़ा आसमान छू रहा है। कोरोना से स्वस्थ होने का आंकड़ा संतोषजनक होने के बावजूद संक्रमण के फैलाव पर काबू पाना संभव नहीं हो रहा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

कोलकाता

•

image

Prabhat Kumar Gupta

•

Updated: 7 Jul 2020, 9:52 PM IST

कोविड-19ः बंगाल में 24 घंटे में 25 मौत, 850 संक्रमण के नए मामले

कोविड-19ः बंगाल में 24 घंटे में 25 मौत, 850 संक्रमण के नए मामले

कोलकाता.
अनलॉक-2 के शुरू होने के साथ ही पश्चिम बंगाल में वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण का आंकड़ा आसमान छू रहा है। कोरोना से स्वस्थ होने का आंकड़ा संतोषजनक होने के बावजूद संक्रमण के फैलाव पर काबू पाना संभव नहीं हो रहा है। यही कारण है कि राज्य प्रशासन ने कंटेनमेन्ट जोन वाले इलाके में एक बार फिर से सम्पूर्ण लॉकडाउन करने का निर्णय लिया है। मंगलवार शाम स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी मेडिकल बुलेटिन ने स्पष्ट कर दिया कि राज्य प्रशासन आखिर किस कारण से सम्पूर्ण लॉकडाउन करने को विवश हुआ। 24 घंटे में जहां 25 लोगों की कोरोना से मौत हुई है वहीं संक्रमण के 850 नए मामले सामने आए हैं। केवल महानगर कोलकाता में 291 लोग संक्रमण के शिकार हुए हैं। फलस्वरूप कोलकाता में 7,680 लोग महामारी के शिकार हुए हैं। राज्य में कुल 23,837 लोग कोरोना में चपेट में आ गए। वहीं एक्टिव केस के मरीजों की संख्या 7,243 हो गई। एक दिन में एक्टिव केस के 270 मरीज सामने आए।
संक्रमण और मौत के मामले में कोलकाता अव्वलः
राज्य में बढ़ते संक्रमण के साथ-साथ कोरोना से मौत का सिलसिला जारी रहा। एक दिन में अब तक का सर्वाधिक 25 लोग महामारी से मारे गए। मृतकों में कोलकाता के 10,उत्तर 24 परगना के 9,दक्षिण 24 परगना के 3, हुगली, पूर्व और पश्चिम मिदनापुर के 1-1 मरीज शामिल हैं। इस दौरान रेड जोन वाले हावड़ा में कोरोना से एक भी मौत नहीं हुई। इससे राज्य में महामारी से मरने वालों की संख्या 804 हो गई। स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ने दावा किया है कि कोरोना वायरस के फैलाव के बावजूद राज्य में महामारी से स्वस्थ होने की संख्या संतोषजनक है। राज्य में अब तक 15,790 लोग स्वस्थ होकर घर लौटे हैं। 24 घंटे में 555 लोग कोरोना मुक्त हुए हैं। स्वस्थ होने की दर 66.24 फीसदी है। संक्रमण के दौर में सैम्पल टेस्ट की गति में भी तेजी लाई गई है। एक दिन में 10,130 लोगों के सैम्पल टेस्ट किए गए। अब तक कुल 5,62,137 लोगों के शरीर से नमूने संग्रह कर कोरोना की जांच की गई है।

बड़ी खबरें

View All

कोलकाता

पश्चिम बंगाल

ट्रेंडिंग