
gold
नई दिल्ली। 28 नवंबर और 29 नवंबर को चेन्नई अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दुबई से पहुंचे आठ यात्रियों से सीमा शुल्क अधिनियम के तहत 1.57 करोड़ रुपये का 3.15 किलोग्राम सोना जब्त किया गया। तीन अलग-अलग घटनाओं में एलसीडी मॉनिटर, लैपटॉप, ट्रॉली बैग और पैसेंजर्स की पैंट में सोना छुपाया गया था।
पहली घटना में, सीमा शुल्क अधिकारियों ने शनिवार रात दुबई से आए तीन यात्रियों के चेक-इन बैगेज में पाए गए एलसीडी मॉनिटर में छुपाए गए सोने की चादरें बरामद कीं है।
एलसीडी मॉनिटर में छिपी सोने की चादरें
एक अन्य घटना में, चार यात्रियों से लैपटॉप और एलसीडी मॉनिटर में छिपी सोने की चादरें और सोने की छड़ें बरामद कीं हैं। ये आज राष्ट्रीय राजधानी से आए थे। तीसरी घटना में, दुबई से यहां पहुंचने पर एक यात्री ने प्लास्टिक के पाउच में सोने को छिपाया गया।
Updated on:
29 Nov 2020 08:45 pm
Published on:
29 Nov 2020 08:40 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
