30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

2024 तक बनाएंगे 60 हजार किलोमीटर विश्व स्तरीय नेशनल हाइवे – नितिन गडकरी

  केंद्र सरकार की योजना 2024 तक 40 किलोमीटर प्रतिदिन के हिसाब से विश्व स्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की है। इस लिहाज से हमारा लक्ष्य देश में कुल 60 हजार किलोमीटर एनएच का नेटवर्क तैयार करने की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 11 Jul 2021, 8:02 PM IST

nitin gadkari

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और केंद्रीय सड़क परिवहन नितिन गडकरी ( Nitin Gadkari ) ने कहा कि उनका लक्ष्य 2024 तक 40 किलोमीटर प्रति दिन के हिसाब से विश्व स्तरीय राष्ट्रीय राजमार्ग (world-class national highway) बनाने की है। यानि 2024 तक कुल 60 हजार किलोमीटर एनएच बनाने का लक्ष्य है। भारत में सड़क विकास पर आयोजित 16वें एनुअल कॉन्फ्रेन्स के दौरान केंद्रीय मंत्री ने ये बात कही।

Read More: 6 कंपनियों ने निवेशकों के डुबा दिए 92 हजार करोड़, इनकी हुई मोटी कमाई

भारत में दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा रोड नेटवर्क

सड़क परिवहन मंत्री गडकरी ने कहा कि भारत में करीब 63 लाख किलोमीटर रोड नेटवर्क है। यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा नेटवर्क है। रोड इन्फ्रास्ट्रक्चर भारतीय अर्थव्यवस्था ( Indian economy) के विकास में अहम भूमिका निभाता है। केंद्र सरकार नेशनल इंफ्रास्ट्रक्चर पाइपलाइन ( National Infrastructure Pipeline ) के जरिए इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट में 111 लाख करोड़ रुपए का निवेश कर रही है। सरकार ने साल-दर-साल इंफ्रास्ट्रक्चर कैपेक्स ( infrastructure Capex ) को इस साल 34 फीसदी बढ़ाकर 5.54 लाख करोड़ रुपए कर दिया गया है।

Read More: सिर्फ 55 रुपए में मिलेगी 36 हजार रुपए की पेंशन, यहां से कराएं पंजीकरण

2.5 लाख करोड़ रुपए की सुरंगें बनाने की योजना

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सड़कों के किनारे बेहतर यात्रा के लिए हम देशवासियों को 400 से अधिक तरह की सुविधाएं मुहैया करा रहे हैं। मंत्री ने ये भी कहा कि उनका मंत्रालय 2.5 लाख करोड़ रुपए की सुरंगें बनाने की योजना बना रहा है। बेहतर काम के बल पर नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया ( NHAI ) ने सिर्फ 18 घंटों में 25.54 किलोमीटर सिंगल लेन हाईवे का निर्माण कर वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर चुकी है। NHAI ने यह काम विजयपुर और सोलापुर के बीच NH-52 पर बनाए जा रहे चार लेन हाईवे पर किया है। इस हाईवे पर सिर्फ 18 घंटों में 25 किलोमीटर से अधिक की सिंगल स्ट्रेच रोड बनाई गई।

Read More: बिना जोखिम लिए पैसा कमाना चाहते हैं तो SBI में खुलवाएं सेविंग प्लस अकाउंट, ज्यादा मिलेगा ब्याज