31 अक्टूबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

गणतंत्र दिवस: 855 पुलिसकर्मियों को गैलंट्री अवॉर्ड, बहादुरी के लिए सीआरपीएफ को सबसे ज्यादा पुरस्कार

इस गणतंत्र दिवस पर देशभर के 855 पुलिसकर्मियों को गैलंट्री अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 25 Jan 2019, 8:02 PM IST

gal

गणतंत्र दिवस: 855 पुलिसकर्मियों को गैलंट्री अवॉर्ड, बहादुरी के लिए सीआरपीएफ को सबसे ज्यादा पुरस्कार

नई दिल्ली। 70 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर देशभर के पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के कुल 855 कर्मियों को पुलिस पदक (गैलंट्री अवॉर्ड) से सम्मानति किया गया। इनमें सबसे ज्यादा देश के सबसे बड़े अर्द्धसैनिक बल - सीआरपीएफ को बहादुरी के लिए सबसे ज्यादा 44 पुरस्कार मिले। वहीं, 149 पुलिसकर्मियों को जम्मू-कश्मीर, नक्सल प्रभावित इलाकों एवं अन्य क्षेत्रों में बहादुरी का प्रदर्शन करने के लिए वीरता पदक दिए गए।

सीआरफीएफ को सबसे ज्यादा पुरस्कार

वहीं, ओडिशा पुलिस को 26 पदक, जम्मू-कश्मीर पुलिस को 25 और छत्तीसगढ़ पुलिस को 14 पदकों से सम्मानित किया गया। इसके अलावा सीआरपीएफ के तीन जवानों को मरणोपरांत शीर्ष सम्मान - राष्ट्रपति पुलिस पदक से पुरस्कृत किया गया। वीरता पदक के अन्य विजेताओं में मेघालय पुलिस के 13, उत्तर प्रदेश पुलिस के 10, सीमा सुरक्षा बल के 8, दिल्ली पुलिस के चार, झारखंड पुलिस के तीन और असम राइफल्स एवं भारत-तिब्बत सीमा पुलिस के एक-एक कर्मी शामिल हैं। गृह मंत्रालय की ओर से जारी किए गए बयान में कहा गया है कि विभिन्न राज्यों की पुलिस, केंद्रीय पुलिस बलों एवं संगठनों के महिला एवं पुरुष कर्मियों को कुल 146 पुलिस वीरता पदकों, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति के 74 पुलिस पदकों और सराहनीय सेवा के लिए 632 पुलिस पदकों से सम्मानित किया गया है।

ये रहे कुछ बाहदुरों जवानों के नाम

मरणोपरंता जिन तीन जवानों को शीर्ष सम्मान दिया गया, उनमें शहीद मोहम्मद यासीन ताली, शहीद दिनशे दीपक, शहदी जसवंत सिंह शामिल हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के अब्दुल समीर खान, हनीफ खान, प्रकाश राठौर, संग्राम सिंह, मोहित गर्ग समेत 14 पुलिसकर्मी शामिल हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस कर्मियों में जिन्हें यह सम्मान मिला है उनमें राहुल कुमार, रवीन्द्र कुमार त्यागी, राजेन्द्र कुमार और गुरमीत सिंह शामिल हैं। जम्मू-कश्मीर से इफ्तिकार अहमद, अब्दुल अहद बाबा, अकील अहमद मलिक, शैलेन्द्र सिंह बाली समेत 25 पुलिसकर्मी शामिल हैं।