पत्रिका ने अपने इंटरनेट पोल में कोरोना वायरस के प्रसार में चीन की लापरवाही की भूमिका पर सोशल मीडिया यूजर्स की राय जानने का प्रयास किया। पोल में सवाल किया गया कि क्या कोरोना वायरस के दुनिया भर में तेज़ी से फैल रहे संक्रमण के लिए चीन की लापरवाही ज़िम्मेदार है, क्योंकि उसने समय रहते वुहान में इस संक्रमण से हो रही मौतों के बारे में विश्व समुदाय को सचेत नहीं किया? इसके जवाब में भारी संख्या में यूजर्स ने अपनी राय साझा की। इंस्टाग्राम पर 93 फीसदी यूजर्स ने चीन की लापरवाही को ही कोरोना के तेजी से फैलने के लिए ज़िम्मेदार बताया, जबकि केवल 7 फीसदी ने कहा कि चीन की इसमें कोई भूमिका नहीं है। ट्विटर पर 95 प्रतिशत यूजर्स ने चीनी लापरवाही होने की बात कही, 4.3 फीसदी ने चीनी भूमिका से इंकार किया, तो 0.7 प्रतिशत ने पता नहीं कहा।