नई दिल्ली। कृषि संबंधी कानूनों को लेकर जारी किसान आंदोलन ने अब नया मोड़ ले लिया है। शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अपील के बाद भी किसान अपनी मांगों को लेकर दिल्ली.हरियाणा बॉर्डर पर आंदोलनरत हैं। किसान सिंघू बॉर्डर से हटने को तैयार नहीं हैं और वहीं पर धरने पर बैठे हैं। नाजुक स्थिति देखते हुए दिल्ली.हरियाणा बॉर्डर पर भारी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी मौके पर तैनात हैं।