18 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PICS: जल्लाद ने मंगलवार के दिन बंदर को मारी गोली, तड़पते हुए बेज़ुबान ने छोड़ दी दुनिया

बंदर को ज़ख्मी हालात में अस्पताल में भी भर्ती किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान बंदर ने इस जल्लाद लोगों की दुनिया को छोड़ दिया।
2 min read
Google source verification

•

image

Sunil Chaurasia

•

Jan 11, 2018

monkey murder

नई दिल्ली। अभी कुछ ही दिन पहले एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसमें दो मनबढ़ू लड़कों ने मिलकर एक लंगूर बंदर की बड़ी ही बेरहमी से पिटाई की थी। पहले तो उस बंदर को पेड़ पर लटकाकर डंडों से पीटा गया था फिर उसे ज़मीन पर गिराकर लाठी-डंडों से पीटा गया। इंसान के नाम पर जानवरों की पिटाई से लंगूर ने दम तोड़ दिया था। लेकिन बड़े ही अफसोस के साथ आपको बताना पड़ रहा है कि उस वाक्ये को देखते हुए भी लोगों का दिल नहीं पसीजा, अब एक और बंदर ने जानवर रूपी इंसान की क्रूरता का शिकार होकर दम तोड़ दिया।

हालांकि इस मामले की जगह को लेकर साफ नहीं हो पाया है कि यह बंदर कहां निर्दयता का शिकार हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार किसी जल्लाद ने बंदर को गोली मार दी थी। आरोपी ने एयर गन से बंगर के माथे के बीचों-बीच शूट किया था। बताया जा रहा है कि बंदर को ज़ख्मी हालात में अस्पताल में भी भर्ती किया गया था, लेकिन इलाज के दौरान बंदर ने इस जल्लाद लोगों की दुनिया को छोड़ दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इलाज के दौरान बंदर बहुत तड़प रहा था, और तड़पते हुए ही दम तोड़ दिया। बेज़ुबानों के प्रति लोगों का ऐसा रवैया वाकई में इंसानियत पर बड़े सवाल खड़े कर रहा है। आए दिन ऐसी खबरें आती हैं कि जहां कोई बेज़ुबान जानवर इंसानियत के दुश्मनों का शिकार हो रहे हैं। ऐसी वारदातें दिन-प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं।

बता दें कि बंदर की हत्या बीते मंगलवार को ही की गई थी। जानकारी के मुताबिक यह बंदर अपना पेट भरने के लिए खाने की तलाश में एक छत पर बैठा हुआ था। और घर का मालिक उसे भगा रहा था, लेकिन बंदर नहीं भागा तो उसने बंदर को गोली से मार दिया। हत्यारे का नाम गोपाल गुप्ता बताया जा रहा है। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।