वहीं, जम्मू-कश्मीर के अलावा मंगलवार रात अरुणाचल प्रदेश ( Earthquake in Arunachal Pradesh ) में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि, यहां भी नुकसान की कोई खबर नहीं है। देश में पिछले कुछ समय से लगातार भूकंप ( Earthquake ) के झटके महसूस किए जा रहे हैं। Delhi-Ncr में भी पिछले कुछ दिनों में कई बार भूकंप ( Earthquake in delhi ncr ) के झटके महसूस किए गए हैं। हाल ही में दिल्ली-एनसीआर में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया था। कई जगहों पर तो लोग घरों से बाहर तक निकल गए। नार्थ-ईस्ट (Earthquake in North East States ) राज्यों में भी कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हाल ही में मिजोरम ( Earthquake in mizoram ) में भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। सड़कों पर दरारें पड़ गई थी। कई मकानों को भी नुकसान पहुंचा था। वैज्ञानिकों ने भूकंप को लेकर बड़ी भविष्यवाणी भी की है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, बार-बार भूकंप के झटके सही संकेत नहीं दे रहे हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि आने वाले समय में काफी तेज भूकंप आ सकता है और रिक्टर पैमाने पर जिसकी तीव्रता 9 तक हो सकती है।