3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एयर इंडिया ने पीएम समेत वीवीआईपी को कराई 750 करोड़ की यात्रा

एयलाइन कंपनी का बिल अब तक नहीं हुअा पास। पैसों का इंतजार कर रही कंपनी। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

rohit panwar

•

Updated: 9 Jan 2017, 1:34 PM IST

Air india PM

Air india PM

नई दिल्ली. सरकारी एयरलाइन कंपनी एयर इंडिया पीएम समेत वीवीआईपी लोगों की उड़ान का 750 करोड़ रुपये के खर्चों का अपना बिल पास होने का इंतजार कर रही है। सरकार ने टिकटों व खर्चों की यह रकम अब तक कंपनी को नहीं दी है। ऐसे में एयर इंडिया घाटे में जा रही है। उसे सामान्य यात्रियों की सेवा में समझौता करना पड़ा रहा है।

सरकार ने जल्द पैसे देने का भरोसा दिया

दरअसल, पीएम, केंद्रीय मंत्रियों समेत रक्षा मंत्रालय के अधिकारी आदि एयर इंडिया से सरकारी कामकाज के लिए उड़ान भरते हैं। पीएम की यात्रा का खर्च एयर इंडिया को पीएमओ देता है। इसी तरह जिस मंत्रालय के मंत्री व अधिकारी यात्रा करते हैं उनके टिकटों व अन्य मदों का खर्चा उनका मंत्रालय उठाता है। उधर, एयर इंडिया के चेयरमैन अश्विनी लोहानी ने मंत्रालयों द्वारा अभी तक बिल पास न किए जाने की पुष्टि की।

उन्होंने बताया कि कंपनी ने सरकारी विभागों व मंत्रालयों को बिल पास होने के लिए भेजा है। उन्होंने जल्द बिल पास होने का वादा किया है। एक अन्य अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार ने विदेश मंत्रालय को हवाई उड़ान का बिल चुकाने के लिए फंड दे दिया है। अब विदेश मंत्रालय एयर इंडिया को अपने हिस्से का बिल पास कर रकम जारी करने वाला है।

घाटे के बावजूद नए विमान खरीदेगी कंपनी

एयर इंडिया लगातार घाटे में चल रही है। इसके बावजूद वो अपनी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को बढ़ाने के लिए इस साल 30 नए विमान किराये पर लेगी। हालांकि साल 2015-16 कंपनी के लिए थोड़ा बेहतर रहा था। उसे एक साल में 105 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। पीएम मोदी ने सार्वजनिक रूप से कंपनी को बधाई दी थी। लेकिन इस सरकारी कंपनी के अधिकारी कहते हैं कि लाभ बेहद कम है। कर्मचारियों को सैलरी देने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। सरकार जैसे ही 750 करोड़ रुपये जारी करेगी उससे सैलरी समेत अन्य खर्चों को पूरा किया जाएगा।

लाइफ जैकेट्स की चोरी

एयर इंडिया समेत कई निजी कंपनियों की फ्लाइट्स से लाइफ जैकेट चोरी हो रही है। कई यात्री यात्रा पूरी करने के बाद इन्हें अपने बैग में चुराकर ले जाते हैं। विस्तारा एयरलाइन कंपनी की उपाध्यक्ष रश्मि सोनी ने बताया कि अक्सर बीच लोकेशन्स तक जाने वाली उड़ानों से लाइफ जैकेट्स गायब हो जाती हैं। विस्तारा गोवा, पोर्ट ब्लेयर, कोच्चि और मुंबई जैसी जगहों पर उड़ान भरती है। गोवा जाने वाली एयर इंडिया की फ्लाइट्स से भी चोरी होती रही है। इससे कंपनियों को नुकसान हो रहा है।

राजस्व बढ़ने की बेहद धीमी रफ्तार

- 2.7 फीसदी राजस्व बढ़ा यात्रा किराये से बीते साल
- 10.56 फीसदी राजस्व बढ़ा अन्य मदों से कंपनी का पिछले साल
- 30 हजार करोड़ रुपये का बैलआउट पैकेज यूपीए सरकार ने कंपनी को दिया था
- 7.6 फीसदी खर्च बढ़ा पिछले साल कंपनी के संचालन में
-543 करोड़ का घाटा साल 2016 में कंपनी को हुआ विभिन्न कारणों से
- 161 करोड़ तक घाटा लाने का लक्ष्य कंपनी ने साल 2017 के लिए तय किया