3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Air India ने एयरबस-320 पर चित्र बनाकर बापू को दी गांधी जयंती की श्रद्धांजलि

एयर इंडिया ने गांधी को दी अपने तरीके से श्रद्धांजलि #GandhiJayanti और #GandhiAt150 के नाम से चलाया हैशटैग एयरबस ए-320 की पूंछ पर बनाया गांधी का चित्र

less than 1 minute read
Google source verification
caa41390-9aca-4e08-9b07-82cdbe919789.jpg

नई दिल्‍ली। बुधवार को राष्‍ट्रपिता महात्‍मा गांधी की जयंती है। इस अवसर पर दुनिया भर में सुबह से कार्यक्रम का सिलसिला जारी है। लेकिन भारत की टॉप विमानन कंपनी एयर इंडिया ( AI ) ने अलहदा तरीके से गांधी जयंती को सेलिब्रेट किया।

एयर इंडिया ने दिल्‍ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्‍ट्रीय हवाई अड्डे पर गांधी जयंती मनाया। इसके लिए एयर इंडिया ने अनोखा तरीका अपनाया। देश की इस विमानन कंपनी ने एयरबस ए-320 की पूंछ पर गांधी का चित्र बनाकर उन्‍हें श्रद्धांजलि दी है। साथ ही सोशल मीडिया पर #GandhiJayanti और #GandhiAt150 के नाम से इसे पोस्‍ट भी किया है।

अहिंसा दिवस

बता दें कि गांधी जयंती देश भर में बड़े उत्साह के साथ मनाई जा रही है। गांधी जी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर में हुआ था। 2 अक्टूबर के दिन को विश्व अहिंसा दिवस के रूप में भी मनाया जाता है। गांधी जयंती के दिन लोग राजघाट नई दिल्ली में गांधी प्रतिमा के सामने श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। इस दिन राष्ट्रीय अवकाश होता है। गांधी जंयती के मौके पर स्कूलों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है।

Story Loader