10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एके एंटनी का बड़ा बयान – भारत के सामने पहली बार टू फ्रंट वार के हालात

पाक की आड़ में चीन दो मोर्चों पर युद्ध कर सकता है। भारत से लगते सीमा पर चीन पहले ही तैयार कर चुका है ढांचागत सुविधा।
less than 1 minute read
Google source verification
two front war

अब पाक के साइड से भी चीन अपनी सेना का इस्तेमाल करने की साजिश रच रहा है।

नई दिल्ली। देश के पूर्व रक्षा मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी ने चीन और भारत के बीच जारी तनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि भारत को पहली बार टू फ्रंट वार जैसी स्थिति का सामना करना पड़ रहा है। इनमें एक पाक और चीन के साथ भारत को युद्ध में उलझना पड़ सकता है।

चीन पूर्वी लद्दाख, अरुणाचल और सिक्किम से लगे भारत-चीन सीमा पर बुनियादी ढांचा और सैन्य जमावड़ा इसी मकसद से तैयार कर चुका है। इसे अलावे भी चीन अतिरिक्त ढांचागत सुविधा विकसित करने में जुटा है। ऐसा कर चीन अपनी स्थिति मजबूत कर रहा है।

बता दें कि टू फ्रंट वार का मतलब भारत को पाकिस्तान और चीन के साथ एक साथ युद्ध करना पड़ सकता है। यह भारत के खिलाफ चीनी साजिश है। हकीकत यह है कि पाकिस्तान की दुम लगा कर चीन भारत के खिलाफ एक साथ दो मोर्चों से अपनी सेना को भारत के खिलाफ इस्तेमाल कर सकता है।