scriptभीमा कोरेगांव हिंसा: लेखक और कार्यकर्ता आनंद तेलतुंबडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नक्‍सलियों से लिंक होने का शक | Anand Teltumbde arrested | Patrika News
विविध भारत

भीमा कोरेगांव हिंसा: लेखक और कार्यकर्ता आनंद तेलतुंबडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नक्‍सलियों से लिंक होने का शक

पुणे पुलिस ने लेखक और कार्यकर्ता आनंद तेलतुंबडे को गिरफ्तार किया है।

नई दिल्लीFeb 02, 2019 / 02:43 pm

Kaushlendra Pathak

kore

भीम कोरेगांव हिंसा: लेखक और कार्यकर्ता आनंद तेलतुंबडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नक्‍सलियों से लिंक होने का शक

नई दिल्ली। भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में पुलिस ने लेखक और कार्यकर्ता आनंद तेलतुंबडे को गिरफ्तार किया है। पुणे पुलिस ने तेलतुंबडे को मुंबई से गिरफ्तार किया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आनंद तेलतुंबडे को नक्सलियों से लिंक रखने के शक पर गिरफ्तार किया है।
समाजिक कार्यकर्ता और लेखक को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गौरतलब है कि कुछ महीने पहले ही पुणे पुलिस ने तेलतुंबडे के गोवा स्थित आवास पर छापेमारी की थी। आनंद तेलतुंबड़े को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस पुणे ले गई। वहां, उनका मेडिकल चेकअप करवा गया। फिलहाल, आनंद को पुलिस स्टेशन में रखा गया है। बताया जा रहा है कि दोपहर बाद उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। आपको बता दें कि इससे पहले शुक्रवार को पुणे सेशन कोर्ट ने तेलतुंबड़े की अग्रिम जमानत की याचिका रद्द कर दी थी, जिसके बाद उनकी गिरफ्तारी हुई। उनकी अग्रिम जमानत रद्द करते हुए कोर्ट ने कहा था कि जांच अधिकारियों के पास तेलतुंबड़े के खिलाफ पर्याप्‍त सबूत हैं। विदित हो कि भीमा कोरेगांव हिंसा मामले में नक्सलियों से संबंध के आरोप में नजरबंद वामपंथी विचारकों पी वरवरा राव, सुधा भारद्वाज,अरुण फरेरा,गौतम नबलखा और वेरनोन गोंजाल्विज को पुणे पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है।
यह है पूरा मामला…

31 दिसंबर, 2017 को भीमा कोरेगांव में पेशवाओं पर महार रेजिमेंट की जीत के 200 साल पूरे हुए थे, जिसके उपलक्ष्य में पुणे के शनिवारवाड़ा में यल्गार परिषद ने जश्न मनाने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। इसमें सुधीर धावले, पूर्व जस्टिस बीजी कोल्से पाटिल के अलावा कई अन्य संगठन दलितों और अल्पसंख्यकों पर मौजूदा सरकार के अत्याचारों का दावा करते हुए एकजुट हुए थे। इस आयोजन के अगले ही दिन भीमा कोरेगांव में हिंसा हुई थी।

Home / Miscellenous India / भीमा कोरेगांव हिंसा: लेखक और कार्यकर्ता आनंद तेलतुंबडे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, नक्‍सलियों से लिंक होने का शक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो