13 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की सेहत में सुधार, उप राष्ट्रपति ने की मुलाकात

Arun Jaitley Health Updates पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली एम्स में भर्ती घबराहट और कमजोरी की शिकायत के बाद एम्स में भर्ती हुए थे जेटली

2 min read
Google source verification
file photo

नई दिल्ली। बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली की हालत में अब पहले से सुधार है। उप राष्ट्रपति वेंकैया नायडू ने आज एम्स जाकर अरुण जेटली से मुलाकात की। डॉक्टर्स ने कहा कि उनकी सेहत में अभी कुछ सुधार है। फिलहाल, डॉक्टर्स उनपर लगातार निगरानी बनाए रखे हैं।

उप राष्ट्रपति वेंकेया नायडू ने एम्स में अरुण जेटली से मुलाकात की और उनका हाल चाल जाना। इस दौरान नायडू ने जेटली के परिवारवालों से भी मुलाकात की। डॉक्टर्स ने उप राष्ट्रपति को बताया कि जेटली पर फिलहाल इलाज का असर हुआ है और उनकी हालत स्थिर है।

हालांकि, अभी डक्टर्स ने ज्यादा कुछ भी बताने से इनकार किया है। कयास लगाया जा रहा है कि शाम तक अरुण जेटली की मेडिकल बुलेटिन जारी हो सकती है।

पढ़ें- पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली aiims के ICU में भर्ती, पीएम मोदी ने अस्पताल पहुंचकर हाल जाना

गौरतलब है कि शुक्रवार को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को घबराहट और कमजोरी की शिकायत के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान यानी एम्स में भर्ती कराया गया था।

एम्स के वरिष्ठ चिकित्सकों ने बाद में कहा कि उनकी जांच चल रही है और हालत स्थिर है। जेटली के एम्स में भर्ती होते ही सियासी गलियारे में हलचल मच गई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से लेकर गृह मंत्री अमित शाह तक जेटली से मिलने एम्स पहुंचे।

एम्स के एक सीनियर डॉक्टर का कहना था कि जेटली शुक्रवार को रुटीन जांच के लिए एम्स के ह्रदय रोग विभाग में आए थे। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें एडमिट होने की सलाह दी।

अब एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट और कार्डियोलॉजिस्ट की एक टीम उनकी सेहत पर नजर रखे हुए है। यहां आपको बता दें कि जेटली को टिशू कैंसर नामक बीमारी है। पिछले साल मई में ही अरुण जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग