
Arvind Kejriwal
नई दिल्ली। दिल्ली के रामलीला मैदान में अरविंद केजरीवाल अपनी पूरी कैबिनेट के साथ आज तीसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। अरविंद केजरीवाल ने अपने इस बार के शपथ ग्रहण समारोह में किसी भी राज्य के मख्यमंत्री और दूसरी पार्टी के नेताओं को आमंत्रित नहीं किया है।
इसके बजाय दिल्ली के निर्माता के नाम से कई वर्गों के 50 मेहमानों को आमंत्रित किया है। केजरीवाल अपने 6 मंत्रियों के साथ शपथ लेंगे। अरविंद केजरीवाल ने शनिवार रात अपने सभी मंत्रियों के साथ डिनर पर खास चर्चा की। जिसमें अगले तीन महीने में सरकार की प्राथमिकताओं पर ख़ास तौर पर बात हुई।
शपथ ग्रहण समारोह में डॉक्टर, टीचर्स, बाइक एंबुलेंस राइडर्स, सफाई कर्मचारी, कंस्ट्रक्शन वर्कर्स, बस मार्शल, ऑटो ड्राइवर आदि शामिल रहेंगे। इस समारोह में दिल्ली के निर्माता के नाम से मंच बनाया गया है। इस मंच पर दिल्ली को बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले अलग-अलग तबकों के 50 लोग मौजूद रहेंगे।
शपथ समारोह की खास बातेंः
Updated on:
16 Feb 2020 10:53 am
Published on:
16 Feb 2020 10:50 am
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
