9 मई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

विविध भारत
VIDEO: पीएम मोदी ने कहा- मिशन इंद्रधनुष अभियान हुआ तेज, बताई ये वजह
Play video

VIDEO: पीएम मोदी ने कहा- मिशन इंद्रधनुष अभियान हुआ तेज, बताई ये वजह

आशा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से नरेंद्र मोदी ऐप एवं वीडियो लिंक के माध्यम से संवाद किया

Google source verification

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आशा, आंगनबाड़ी श्रमिकों और स्वास्थ्य लाभार्थियों से बात की। इस दौरान उन्होंने कार्यकर्ताओं से टीकाकरण और पोषण से संंबंधित जानकारियों को साझा किया। उन्होंने बताया कि स्वस्थ्य रहने के लिए हर बच्चे का टीकाकरण बहुत जरूरी। साथ ही उन्होंने बताया कि मिशन इंद्रधनुष के तहत देश में टीकाकरण अभियान को पिछड़े इलाकों में बच्चों तक पहुंचने का टारगेट तय किया गया है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य का सीधा संबंध पोषण से है, आज आशा वर्करों के कारण ही हम इस मिशन में आगे बढ़ रहे हैं।बता दें कि मिशन इंद्रधनुष अभियान को भारत सरकार के केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय सभी बच्चों को टीकाकरण के अंतर्गत लाने के लिये “’मिशन इंद्रधनुष’” को सुशासन दिवस के 15 दिसंबर 2014 अवसर पर प्रारंभ किया गया था।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत