
अटल बिहारी वाजपेयी की वजह से कैबिनेट बैठकों में लगा दिया गया था लड्डू-जलेबी पर प्रतिबंध
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हमारे बीच नहीं रहें, लेकिन क्या आपको पता है कि उनके प्रधानमंत्री रहते हुए कैबिनेट की बैठकों में लड्डू-जलेबी जैसी मिठाईयों पर अघोषित प्रतिबंध लगा दिया गया था। इसकी वजह उनका खराब स्वास्थ्य और वजन बढ़ना थ। बता दें कि उन्हें मिठाई खाने की मनाही थी, लेकिन तभी वह कैबिनेट की बैठक में मिठाइयां खा लेते थे।
खान में ये चीजे पसंद खी वाजपेयी जी को
एक बार तो अटल जी ने मिठाइ ना परोसने की वजह से वेटर को डांट भी लगा दी थी। अटल बिहारी वाजपेयी के बेहद करीबी रहे दिवंगत प्रमोद महाजन उनसे जुड़े कई दिलचस्प वाक्या साझा करते रहे हैं। आपको बता दें कि वाजपेयी जी को खाने में नॉनवेज में झींगा मछली, मालपुआ, खीर, लड्डू, जलेबी, रेबड़ी बेहद पसंद थी। लेकिन उनके घरवाले उनको ये सब खाने नहीं देते थे। दरअसल, ये सब खा कर उनका वजन बढ़ने लगता था और उनका स्वास्थ्य बिगड़ जाता था।
कैबिनेट की बैठक का अटल जी को रहता था इंतजार
अटल जी को मिठाइयां कितनी पसंद थी इस बात का अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि वह हर हफ्ते होने वाली कैबिनेट मीटिंग का इंतजार किया करते थे। वे बैठक के दौरान परोसे जाने वाली मिठाईयों पर हाथ साफ कर दिया करते थे। लेकिन फिर प्रमोद महाजन के निर्देश पर मंत्रिमंडल की मीटिंग में मिठाइयां परोसना बंद कर दिया गया।
जब लड्डूओं के लिए अटल जी ने वेटर को लगाई थी फटकार
महाजन ने मीडिया को वाजपेयी जी के बारे में बड़ा की अनोखा किस्सा सुनाया था। महाजन ने बताया कि एक बार पूर्व प्रधानमंत्री ने वाजपेयी की किसी प्रतिनिधिमंंडल के साथ बैठक थी। मीटिंग में पहुंचते ही वाजपेयी जी ने समोसे और लड्डू लाने का आदेश दिया। लेकिन महाजन ने वेटर को अटल जी की प्लेट में मिठाईयां परोसने से मना कर दिया। वेटर ने भी प्रमोद के आदेश का पालन करते हुए वही किया और लड्डू उनकी प्लेट में नहीं रखा। अटल जी ने कई बार वेटर को लड्डू लाने का इशारा किया, लेकिन तभी वेटर ने उन्हें लड्डू नहीं परोशा। इस बात से नाराज अटली जी ने वेटर को खुब फटाकर भी लगाई थी। फिर वेटर ने घबराहट में पूरी सर्व ट्रे ही उनके सामने रख दी,जिसके बाद वाजपेयी आराम सें लड्डू निकाल-निकाल कर मजे से खाने लगे।
Published on:
17 Aug 2018, 4:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.