25 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टाइम मैगजीन ने जारी की 100 उभरते नेताओं की सूची, भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर का नाम भी शामिल

भारतीय मूल के 5 शख्‍स टाइम मैगजीन के 100 उभरते नेताओं की सूची में शामिल भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद उर्फ रावण का नामभी शामिल

less than 1 minute read
Google source verification

image

Vivhav Shukla

Feb 18, 2021

368742-chandra-shekhar-azad.jpg

नई दिल्ली : प्रतिष्ठित टाइम मैगजीन ने विश्व के 100 उभरते नेताओं की सूची जारी की है। इस सूची में भीम आर्मी के चीफ चंद्रशेखर आजाद समेत भारतीय मूल के पांच लोगों का नाम शामिल है। इनमें ट्विटर की शीर्ष वकील विजया गड्डे और ब्रिटेन के वित्त मंत्री ऋषि सुनक शामिल हैं। सुनक को ब्रिटेन का सबसे लोकप्रिय नेता बताया गया है।

भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर के ऐलान के बाद प्रदर्शन को निकली सैकड़ों महिलाओं पर लाठीचार्ज

चंद्रशेखर आजाद का नाम शामिल

बुधवार को जारी 2021 टाइम 100 नेक्स्ट में 100 उभरते नेताओं को शामिल किया गया है। ये वो लोग हैं जो भविष्य में बड़े नेता बन सकते हैं।इसमें चंद्रशेखर आजाद का नाम होना हर भारतीय के लिए गर्व की बात है। आजाद के अलावा इस सूची में भारतीय मूल में इंस्टाकार्ट के संस्थापक अपूर्व मेहता, नॉन प्रोफिट गेट यूएस पीपीई के डॉक्टर शिखा गुप्ता और नॉन प्रोफिट अपसॉल्व के संस्थापक रोहन पावुलुरी का नाम भी शामिल हैं। टाइम 100 के संपादकीय निदेशक डैन मैकसाई के मुताबिक, इस लिस्ट में शामिल हर कोई इतिहास बनाने के लिए तैयार है और कई तो पहले से इतिहास बना चुके हैं।

Unnao Case : पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, जहर खाने से हुई दोनों किशोरियों की मौत, परिजनों ने की CBI जांच की

कौन हैें चंद्रशेखर

चंद्रशेखर आजाद भीम आर्मी के प्रमुख हैं। उन्होंने एक पार्टी भी बनाई है, जिसका नाम 'आज़ाद समाज पार्टी' (आसपा) है।चंद्रशेखर को ज्यादातर लोग रावण के नाम से जानते हैं। चंद्रशेखर सहारनपुर में चटमलपुर के पास धडकूलि गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने कानून की पढ़ाई की हुई है। साल 2015 में वो पहली विवादों में आए थे, जब उन्होंने अपने मूल स्थान पर एक बोर्ड लगाया था, जिसमें 'धडकाली वेलकम यू द ग्रेट चमार्स' लिखा था।