
केंद्र सरकार तय नहीं करती पेट्रोल और डीजल की कीमतें।
नई दिल्ली। देशभर में पेट्रोल-डीजल की आसमान छूती कीमतों के बीच आम आदमी पार्टी के नेता राघव चड्ढा ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि कीमतों में लगातार बढ़ोतरी से साफ है कि केंद्र सरकार देश को लूट रही है। बीजेपी सरकार गरीब लोगों की कमर तोड़ने का काम कर रही है।
मोदी सरकार जिस तरह से लोगों की जेब पर डाका डाल रही है, उसे देखते हुए मुझे नहीं लगता है इस देश के इतिहास में इस तरह से किसी भी सरकार ने जनता को लूटने का काम किया होगा।
कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन
वहीं आज देशभर में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं का पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है। दिल्ली यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन किया। कांग्रेस के न ेताओं ने कहा है कि सरकार को शर्म आनी चाहिए। रसोई गैस की कीमत एक महीने में 200 रुपए बढ़ाई गर्ठ है।
विपक्षी दलों का आरोप गलत
दूसरी तरफ केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दाम वैश्विक बाजार तय करता है। हमने महंगाई कम करने के लिए समय-समय पर दाम घटाया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर विपक्षी दलों का आरोप सरासर गलत है।
Updated on:
20 Feb 2021 02:39 pm
Published on:
20 Feb 2021 02:19 pm
बड़ी खबरें
View Allविविध भारत
ट्रेंडिंग
