scriptBihar Election: राहुल गांधी ने दी मतदान की शुभकामनाएं, कहा- आज बदलेगा बिहार | Bihar Election: Rahul Gandhi On First Phase Voting | Patrika News
विविध भारत

Bihar Election: राहुल गांधी ने दी मतदान की शुभकामनाएं, कहा- आज बदलेगा बिहार

Bihar Election: राहुल गांधी ने दी मतदान की शुभकामनाएं
कहा- इस बार न्याय, रोज़गार, किसान-मज़दूर के लिए महागठबंधन को वोट दें

Oct 28, 2020 / 09:22 am

Kaushlendra Pathak

Bihar Election: Rahul Gandhi On First Phase Voting

राहुल गांधी ने दी मतदान की शुभकामानाएं।

नई दिल्ली। बिहार विधासभा चुनाव (Bihar Election) के लिए आज पहले चरण की वोटिंग जारी है। 16 जिलों की 71 सीटों पर पहले चरण में वोटिंग हो रही है। सभी नेता लोगों से वोट करने की अपील कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मतदान की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि इस बार न्याय, रोजगार और किसान-मजदूर के लिए वोट करें।
https://twitter.com/hashtag/%E0%A4%86%E0%A4%9C_%E0%A4%AC%E0%A4%A6%E0%A4%B2%E0%A5%87%E0%A4%97%E0%A4%BE_%E0%A4%AC%E0%A4%BF%E0%A4%B9%E0%A4%BE%E0%A4%B0?src=hash&ref_src=twsrc%5Etfw
राहुल गांधी की ट्वीट

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट करते हुए लिखा, ‘इस बार न्याय, रोज़गार, किसान-मज़दूर के लिए, आपका वोट हो सिर्फ़ महागठबंधन के लिए। बिहार के पहले चरण के मतदान की आप सभी को शुभकामनाएँ।’इस ट्वीट के साथ उन्होंने एक हैश टैग भी लिखा #आज_बदलेगा_बिहार। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी लोगों से वोट करने की अपील की। गौरतलब है कि पहले चरण में 1,066 उम्मीदवारों की किस्मत आज ईवीएम मशीन में कैद होगी। यहां आपको बता दें कि राहुल गांधी आज बिहार में दो चुनावी सभा भी करेंगे।

Home / Miscellenous India / Bihar Election: राहुल गांधी ने दी मतदान की शुभकामनाएं, कहा- आज बदलेगा बिहार

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो