scriptBihar UPSC Topper Garima Lohia from Buxar, Struggle and Succes Story UPSC CSE 2022 rank | पिता की मौत के बाद मां ने मुसीबतों में पाला, अब UPSC में दूसरा स्थान लाकर बिहार की बेटी ने बढ़ाया मान | Patrika News

पिता की मौत के बाद मां ने मुसीबतों में पाला, अब UPSC में दूसरा स्थान लाकर बिहार की बेटी ने बढ़ाया मान

locationनई दिल्लीPublished: May 23, 2023 05:59:38 pm

Submitted by:

Prabhanshu Ranjan

UPSC 2022 Topper Garima Lohia: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने मंगलवार को सिविल सर्विस एग्‍जाम (UPSC CSE 2022) का फाइनल रिजल्‍ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में यूपी की इशिता किशोर ने टॉप किया जबकि दूसरे स्थान पर बिहार की गरिमा लोहिया ने दूसरा स्थान हासिल किया है।

 

पिता की मौत के बाद मां ने मुसीबतों में पाला, अब बेटी ने UPSC में हासिल किया दूसरा स्थान
पिता की मौत के बाद मां ने मुसीबतों में पाला, अब बेटी ने UPSC में हासिल किया दूसरा स्थान

UPSC Second Topper Garima Lohia: देश की सबसे कठिन परीक्षा UPSC सिविल सेवा परीक्षा में दूसरा स्थान हासिल कर बिहार की बेटी गरिमा लोहिया ने बड़ा इतिहास रच दिया है। मंगलवार को यूपीएससी की ओर से सिविल सर्विस परीक्षा में बक्सर की गरिमा लोहिया (Garima Lohia) ने दूसरा रैंक हासिल किया। बिहार के बक्सर जैसे एक छोटे से शहर से आने वाली गरिमा को मिली यह कामयाबी बेहद खास है। गरिमा के पिता की मौत के बाद उनकी मां ने मुसीबतों में उन्हें पाला। उनकी पढ़ाई का ध्यान रखा। अब बेटी ने यूपीएससी में दूसरा स्थान हासिल कर परिवार के साथ-साथ सगे-संबंधियों को खुश होने का बड़ा मौका दिया है। मालूम हो कि मंगलवार को जारी हुई यूपीएससी की परीक्षा में टॉप चार स्थानों पर लड़कियों ने बाजी मारी है। पहले स्थान पर यूपी की इशिता किशोर (Ishita Kishore) हैं। इशिता के बाद दूसरे स्थान पर बिहार की गरिमा लोहिया हैं।

Copyright © 2023 Patrika Group. All Rights Reserved.