10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bombay High Court ने देशद्रोह मामले में Kangana Ranaut को दी बड़ी राहत, 25 जनवरी तक गिरफ्तारी पर लगाई रोक

कंगना की गिरफ्तारी पर 25 जनवरी तक रोक लगाई। मुंबई पुलिस को इस मामले में निराशा हाथ लगी।
less than 1 minute read
Google source verification
kangana ranaut

देशद्रोह मामले में मुंबई पुलिस पूछताछ के लिए कंगना को फिर बुला सकती है।

नई दिल्ली। सोमवार को बॉम्बे हाईकोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ देशद्रोह के मामले में सुनवाई की। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने अभिनेत्री कंगना रनौत को बड़ी राहत दी है। वहीं मुंबई पुलिस को इस मामले में मायूसी हाथ लगी है। देशद्रोह मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने कंगना की गिरफ्तारी पर 25 जनवरी तक के लिए रोक लगा दी है।

बता दें कि इससे पहले की सुनवाई में बॉम्बे हाईकोर्ट ने अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ चल रहे राजद्रोह के केस में सुनवाई के लिए आज की तारीख तय की थी। सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने कंगना की गिरफ्तारी पर आगमी 15 दिनों तक के लिए गिरफृतारी पर रोक लगा दी है।

इससे पहले 8 जनवरी को कंगना रनौत ने बांद्रा पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपना बयान दर्ज करवाया था। बताया जा रहा है कि पुलिस कंगना रनौत के बयान को भी कोर्ट में पेश कर सकती है। हालांकि, इस मामाले में अभी मुंबई पुलिस की पूछताछ जारी है। मुंबई पुलिस कंगना रनौत को फिर बुला सकती है।