27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

BREAKING : आखिरकार सात माह बाद कोरोना पर जीत की बड़ी खुशखबरी

कोरोना पर जीत 3 माह में पहली बार एक दिन में मृतकों की संख्या 600 से कम तीसरे दिन लगातार सक्रिय मामलों की संख्या आठ लाख से नीचे 10वां दिन जब 24 घंटे में 75 हजार से कम नए संक्रमित मिले  

2 min read
Google source verification
कोरोना पर जीत

नई दिल्ली. देश में पिछले 24 घंटों में कुल 55 हजार 722 नए केस और 579 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है। इस तरह कुल संक्रमितों की संख्या 75 लाख 50 हजार, 273 और कुल एक लाख, 14 हजार, 610 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य मंत्रालय (HEALTH MINISTRY) की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार राहत की बात यह है कि 9 अक्टूबर के बाद से लगातार 10वां दिन है, जब 24 घंटे में 75 हजार से कम नए केस मिले हैं। वहीं तीन माह में ऐसा पहली बार है जब एक दिन में मृतकों की संख्या 600 से कम रही है। साथ ही, सक्रिय मामलों की संख्या लगातार तीसरे दिन आठ लाख से नीचे है। अभी 7 लाख 72 हजार,55 संक्रमितों का इलाज हो रहा है जो कुल मामलों का 10.23 फीसदी है। इस तरह राष्ट्रीय स्तर पर रिकवरी रेट में सुधार हुआ है। रिकवरी रेट 88.26 फीसदी और संक्रमितों की मौत की दर 1.52 फीसदी है।
संक्रमण की रफ्तार (CORONA INFECTION RATE IN INDIA)

संक्रमितों की संख्या व समय
0 से एक लाख 110 दिन
1 से 10 लाख 59 दिन
10 से 20 लाख 21 दिन
20 से 30 लाख 16 दिन
30 से 40 लाख 13 दिन
40 से 50 लाख 11 दिन
50 से 60 लाख 12 दिन
60 से 70 लाख 13 दिन

अक्टूबर में मौतों का ग्राफ (CORONA DEATH RATE IN INDIA)

19 अक्टूबर = 579
18 अक्टूबर = 1,033
17 अक्टूबर = 837
16 अक्टूबर = 895
15 अक्टूबर = 680
14 अक्टूबर = 730
13 अक्टूबर = 706
12 अक्टूबर = 816
11 अक्टूबर = 918
10 अक्टूबर = 926
9 अक्टूबर = 964
8 अक्टूबर = 971
7 अक्टूबर = 986
6 अक्टूबर = 884
5 अक्टूबर = 903
4 अक्टूबर = 940
3 अक्टूबर = 1,069
2 अक्टूबर = 1,095
1 अक्टूबर = 1,181
(अब तक 16 सितंबर को 1290 लोगों की जान गई, जो एक दिन में मरने वालों का सर्वाधिक आंकड़ा है।)

...और हम कोरोना से जीत रहे
कोरोना संक्रमण से दुनियाभर में सबसे प्रभावित देश अमरीका (CORONA VIRUS IN AMERICA) है, जहां 81 लाख, 54 हजार, 595 केस मिल चुके हैं। संक्रमण से मरने वालों की संख्या 2 लाख,19 हजार,674 पहुंच चुकी है। इसके बाद संक्रमितों में भारत दूसरे व ब्राजील (CORONA VIRUS IN BRAZEEL) 52.24 लाख) तीसरे स्थान पर है। ब्राजील में मौतों का आंकड़ा 1 लाख 53 हजार, 675 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

अब तक कितनी जांचें
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के आंकड़ों के अनुसार 18 अक्टूबर तक 9 करोड़, 50 लाख, 83 हजार, 976 नमूनों की जांच की जा चुकी है। इसमें से पिछले 24 घंटे में 8 लाख, 59 हजार नमूनों की जांच हुई।