3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीएसएफ एडीजी का बड़ा खुलासा, गायब नहीं हुए सेना के 10 जवान, बल्कि…

गायब हुए 10 जवान के बारे में बीएसएफ के एडीजी ने बड़ा खुलासा किया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 29 Jun 2018, 5:41 PM IST

bsf jawan

बीएसएफ एडीजी का बड़ा खुलासा, गायब नहीं हुए सेना के 10 जवान, बल्कि...

नई दिल्ली। बीएसएफ के 10 जवानों के गायब होने की खबर पर बीएसएफ के डीजी केके शर्मा ने बड़ा बयान दिया है। शर्मा ने बताया कि जिन 10 जवानों के गायब होने की चर्चा पूरे देश में चल रही है। दरअसल, वो घायल नहीं हुए, बल्कि बीच रास्ते में उतरकर अपने घर चले गए।

अपने घर चले गए जवान

डीजी शर्मा ने बताया कि जिन जवानों का घर यूपी के मुगलसराय स्टेशन के नजदीक था, वे उतर कर चले गए। हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि इसके लिए उन्हें किसी जूनियर अधिकारी ने इजाजत दी होगी। फिलहाल, यह खुलासा नहीं हो सका है कि किसकी इजाजत से यह जवान बीच रास्ते में उतरकर अपने घर चले गए।

गायब हो गए थे बीएसएफ के 10 जवान

गौरतलब है कि बुधवार को विशेष ट्रेन से जम्मू कश्मीर जा रहे बीएसएफ के दस जवानों के लापता होने का मामला सामने आया था। जानकारी के मुताबिक, बॉर्डर सिक्योरिटी फोर्स (बीएसएफ) के ये जवान वर्धमान से धनबाद स्टेशन के बीच गायब हुए। इस मामले में कमांडर ने मुगलसराय जीआरपी में एफआईआर दर्ज कराई थी। बताया जा रहा है कि स्पेशल ट्रेन से बीएसएफ के 83 जवान पश्चिम बंगाल के मुर्शीदाबाद से जम्मू जा रहे थे। इस बीच मुगलसराय स्टेशन पर जब जवानों की गिनती की गई तो उसमें से 10 जवान कम पाए गए। कमांडर ने तुरंत इसकी जानकारी अधिकारियों को दी और एक एफआईआर मुगलसराय जीआरपी में दर्ज कराई। गौरतलब है कि गायब हुए जवानों में 7 कांस्टेबल और एक हेड कांस्टेबल शामिल हैं। फिलहाल, सभी जवान सुरक्षित हैं। लेकिन, सबसे हैरानी वाली बात यह है कि बिना किसी सूचना के 10 जवान का गायब हो जाना अपने आप में कई सवाल खड़ा करता है। खासकर, जब उनके अधिकारी ही उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दरवाजा करवा रहे हैं। मीडिया में यह खबर आने के बाद सनसनी मच गई थी और तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे।