27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड: ब्रजेश ठाकुर के ड्राइवर पर अब सीबीआई का शिकंजा, बताई ऐसी बात कि…

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड में सीबीआई ने अब ब्रजेश ठाकुर के ड्राइवर से पूछताछ की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Kaushlendra Pathak

•

Updated: 15 Aug 2018, 1:12 PM IST

brajesh thakur

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड: ब्रजेश ठाकुर के ड्राइवर पर अब सीबीआई का शिकंजा, बताई ऐसी बात कि...

नई दिल्ली। मुजफ्फरपुर बालिका गुह कांड को लेकर अब तक कई चौंकाने वाले खुलासे हो चुके हैं। इस पूरे प्रकरण ने देश में हाहाकार मचा रखा है और बड़ी हस्तियों के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं, सीबीआई ने बज्रेश ठाकुर के गांव वालों, उसके साथ काम करने वालों और ड्राइवर से पूछताछ शुरू कर दी है। इसी कड़ी में सीबीआई ने ब्रजेश ठाकुर के ड्राइवर राजू पासवान से घंटों से पूछताछ की है। हालांकि, पूछताछ में सीबीआई को ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो सकी है।

ड्राइवर राजू पासवान से सीबीआई ने की पूछताछ

पूछताछ में ब्रजेश ठाकुर के ड्राइवर राजू पासवान ने बताया कि सीबीआई की टीम उसे सुबह साढ़े नौ बजे ब्रजेश के आवास से ले गई थी। उसने इतना ही बताया कि सीबीआइ ने यह जानकारी ली कि वह यहां कितने दिनों से काम कर रहा है। जवाब में उसने कहा कि 26 जून से वह ब्रजेश ठाकुर के यहां काम कर रहा है। वो उसकी पत्नी की गाड़ी चलाता है। इसके अलावा उसने कुछ भी जानकारी होने से इनकार किया। गौरतलब है कि इससे पहले भी सीबीआई राजू पासवान से पूछताछ कर चुकी है।

गांव वालों से भी सीबीआई ने की पूछताछ

इधर, सच्चाई की खोज में मंगलवार को सीबीआई की टीम ब्रजेश ठाकुर के पैतृक गांव सकरा के पचदही पहुंची। सीबीआई की टीम ने गांववालों से काफी देर पूछताछ की। लेकिन, ज्यादा जानकारी हासिल नहीं हो सकी। पूछताछ के लिए खुलकर कोई सामने नहीं आ रहा था और लोगों की जुबान लगभग बंद ही रही। सीबीआई को जो कुछ जानकारी मिली, दबी जुबान ही। गौरतलब है कि सीबीआई को जानकारी मिली थी कि ब्रजेश ठाकुर ने अपनी संस्था में कई ग्रामीणों को भी शामिल कर रखा था। इस प्रकरण के बाद वे सभी फरार हैं। उन्हीं की तलाश में टीम उसके गांव पहुंची थी। हालांकि, उसमें से कोई नहीं मिला और टीम दोपहर बाद शहर लौट आई। फिलहाल, इस प्रकरण में सीबीआई कई लोगों से पूछताछ कर रही है। अब देखना यह है कि इस मामले में कितने और चौंकाने वाले खुलासे होते हैं।