28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

मुजफ्फर रेप केस: सीबीआई ने रातभर पूछताछ के बाद बृजेश ठाकुर के बेटे को छोड़ा, कब्‍जे में लिए अहम सबूत

सीबीआई को घर की तलाश के दौरान अहम सबूत मिले हैं, जिसके आधार पर आने वाले दिनों सीबीआई रेप केस से पर्दा उठा सकती है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 12 Aug 2018, 10:13 AM IST

muzaffarpur

सीबीआई ने रातभर पूछताछ के बाद बृजेश ठाकुर के बेटे को छोड़ा, कब्‍जे में लिए अहम सबूत

नई दिल्‍ली। मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने पूछताछ के बाद आरोपी ब्रजेश ठाकुर के बेटे को छोड़ दिया है। बालिका गृह रेप कांड के आरोपी बृजेश ठाकुर के बेटे को सीबीआई ने कल गिरफ्तार कर लिया गया था। जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने बालिका गृह के संचालन, कर्मचारियों के रिकॉर्ड्स, बालिकाओं के रहने की व्‍यवस्‍था, फंडिंग आदि से सबंधित सवाल पूछे हैं। सीबीआई जरूरत पड़ने पर ठाकुर के बेटे राहुल आनंद से दोबारा पूछताछ कर सकती है।

11 घंटे तक ली थी घर की तलाशी
केंद्रीय जांच ब्‍यूरो (सीबीआई) की जांच टीम ने मुजफ्फरपुर के बालिका गृह यौन उत्पीड़न कांड के मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर के बेटे राहुल आनंद को हिरासत में लिया था। सीबीआई ने शनिवार को 11 घंटे तक बृजेश ठाकुर घर की तलाशी लेने और पूछताछ के बाद उसे हिरासत में लिया है। सीबीआई की टीम ब्रजेश ठाकुर के आवास पर शनिवार सुबह करीब नौ बजे पहुंची और करीब रात आठ बजे उसके बेटे राहुल आनंद के साथ वहां से रवाना हुई। राहुल आनंद ठाकुर का अखबार प्रात: कमल का प्रकाशक और संपादक है जो उसके आवासीय परिसर और बालिका गृह के अंदर स्थित है।

अहम दस्‍तावेजों को कब्‍जे में लिया
सीबीआई की टीम ने मुजफ्फरपुर बालिका गृह का सील खोलकर उसकी जांच की और दस्तावेजों व अन्य सामग्री को इकट्ठा किया। फोरेंसिक विशेषज्ञों के साथ सीबीआई की टीम ने घर के पीछे की जगह की भी जांच की, जिसकी पिछले महीने पुलिस ने खुदाई की थी। आपको बता दें कि बालिका गृह में रहने वाली लड़कियों ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। कुछ वर्ष पहले कर्मचारियों ने एक लड़की को पीट-पीटकर मार डाला था। उसके शव को घर के पिछले हिस्से में दफना दिया गया था। सूचना के आधार पर पुलिस ने वहां खुदाई की थी। अब सीबीआई ने भारी अर्थ मूवर मशीनों को वहां तैनात किया, लेकिन दिन में कोई खुदाई नहीं की। मामला प्रकाश में आने के बाद बिहार सरकार ने गैर सरकारी संगठन सेवा संकल्प एवं विकास समिति के पंजीकरण को रद्द कर दिया है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग