
नई दिल्ली.केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने आखिरकार बुधवार को 10वीं और 12वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षाओं के परीक्षा टाइम टेबल जारी कर दिया है। इससे परीक्षा की डेट्स को लेकर चल रही कयासबाजी पर विराम लग गया है। सीबीएसई की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 5 मार्च से 12 अप्रैल के बीच में आयोजित की जाएंगी। जहां 10वीं कक्षा की परीक्षा 5 मार्च से शुरू होंगी और 4 अप्रैल को समाप्त होंगी, वहीं 12वीं की परीक्षा पांच मार्च से लेकर 12 अप्रैल तक चलेंगी।
यहां देख सकते हैं पूरा टाइम टेबल :
सीबीएसई की ओर से जारी परीक्षा टाइम टेबल को देखने के लिए सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर CBSE.NIC.IN और CBSEACADEMIC.IN पर जाना होगा। इसके अलावा इन लिंक पर क्लिक कर स्टूडेंट पूरा टाइम टेबल डाउनलोड कर सकते हैं।
-- 10वीं बोर्ड का परीक्षा टाइम टेबल डाउनलोड करें... http://cbse.nic.in/newsite/attach/ds1018.pdf
-- 12वीं का बोर्ड का परीक्षा टाइम टेबल डाउनलोड करें... http://cbse.nic.in/newsite/attach/ds1218.pdf
वेबसाइट भी ठप :
सीबीएसई की ओर से बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट जारी करने के साथ ही ने अपनी वेबसाइट पर भी अपलोड कर दी थी। लेकिन जैसे ही बोर्ड की ओर से इस ऐलान के बाद काफी देर तक बोर्ड की वेबसाइट भी डाउन रही। इससे स्टूडेंट्स और अभिभावकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बता दें कि इससे पहले बोर्ड के अधिकारियों की ओर से कहा गया था कि परीक्षा टाइम टेबल की घोषणा जनवरी के पहले सप्ताह में की जाएगी। वहीं प्रैक्टिकल एग्जाम जनवरी से शुरू होंगे और इसके अंक फरवरी में अपलोड किए जाएंगे।
सिविल सर्विसेज मेन परीक्षा के परिणाम जारी :
उधर, संघ लोक सेवा आयोग ने सिविल सर्विस (मेन) परीक्षा-2017 का परिणाम जारी कर दिया है। संघ लोक सेवा आयोग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय विदेश सेवा और भारतीय पुलिस सेवा समेत अन्य ए व बी समूह की केंद्रीय सेवाओं के लिए 28 अक्टूबर 2017 से तीन नवंबर 2017 तक सिविल सर्विस (मेन) परीक्षा आयोजित की थी। इस मुख्य परीक्षा में सफल उम्मीदवारों का इंटरव्यू 19 फरवरी 2018 से शुरू हो सकता है। इस लिखित परीक्षा में सफल हुए अभ्यर्थी अपना परिणाम संघ लोक सेवा आयोग की वेबसाइट http://www.upsc.gov.in/sites/default/files/WR_CSM_2017_Engl.pdf में जाकर देख सकते हैं। मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थी अब इंटरव्यू के लिए बुलाए जाएंगे।
Updated on:
10 Jan 2018, 11:21 PM IST
Published on:
10 Jan 2018, 11:10 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.