scriptबाल दिवस : देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू को मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि | Children's Day: Modi and Rahul Gandhi pay tribute to country's first PM Jawaharlal Nehru | Patrika News
विविध भारत

बाल दिवस : देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू को मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

राहुल गांधी ने नेहरू को दूरदर्शी नेता बताया।
नेहरू जयंती को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

नई दिल्लीNov 14, 2020 / 08:56 am

Dhirendra

rahul gndhi

राहुल गांधी ने नेहरू को दूरदर्शी नेता बताया।

नई दिल्ली। आज पूरा देश अपने पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती और बाल दिवस मना रहा है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें नमन किया। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
https://twitter.com/narendramodi/status/1327415898345410561?ref_src=twsrc%5Etfw
नेहरू को बताया दूरदर्शी नेता
बाल दिवस पर शनिवार को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और वयनार से सांसद राहुल गांधी दिल्ली के शांति वन पहुंचे और देश के पहले प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। राहुल गांधी ने ट्विट कर पंडित नेहरू को एक दूरदर्शी नेता बताया। उन्होंने कहा कि देश के पहले प्रधानमंत्री आधुनिक भारती की मजबूत नींव रखी। साथ ही भाईचारे, समतावाद और आधुनिक दृष्टिकोण पर जोर देते हुए आदर्श लोकतंत्र की स्थापना के दिशा में प्रभावी कदम उठाए। इसलिए हमारा प्रयास उनके द्वारा स्थापित मूल्यों के आगे बढ़ाने की होनी चाहिए।
बता दें कि जवाहरलाल नेहरू को बच्चों से खासा लगाव था। बच्चे उन्हें चाचा नेहरू के नाम से पुकारते थे। भारत में 1964 से पहले तक बाल दिवस 20 नवंबर को मनाया जाता था, लेकिन जवाहरलाल नेहरू के निधन के बाद उनके जन्मदिन 14 नवंबर को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।

Home / Miscellenous India / बाल दिवस : देश के पहले पीएम जवाहरलाल नेहरू को मोदी और राहुल गांधी ने दी श्रद्धांजलि

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो