चीनी सैनिकों द्वारा बार-बार भारतीय सीमा में घुसने को लेकर दोनों देशों के बीच फिर से तनाव पैदा हो सकता है क्योंकि भारत इस घटना को हल्के में नहीं ले सकता। खुफिया रिपोर्ट की मानें तो चीन ने ये घुसपैठ 18, 22, 23, 25, 27, 28, 30 और 31 मई को किया है। चीनी सैनिक 18 किलोमीटर तक भारतीय सीमा में घुस आए। भारतीय सैनिकों के भारी विरोध के बाद वे दोबारा वापस लौट गए।