25 अक्टूबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केरल में बाढ़ के बीच इलाज के लिए विदेश रवाना हुए सीएम पिनराई विजयन

केरल के सीएम पिनराई विजयन इलाज के लिए अमरीका रवाना हो गए हैं। उऩके साथ उनकी पत्नी कमला विजयन भी हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Shiwani Singh

•

Updated: 2 Sep 2018, 12:56 PM IST

kerala

केरल में बाढ़ के बीच इलाज के लिए विदेश रवाना हुए सीएम पिनराई विजयन

नई दिल्ली। केरल जलप्रलय से अभी भी जूझ रहा है। राज्य में करोड़ों का नुकासन हुआ है, हाजारों लोग बेघर हो चुके हैं। वहीं, 350 से ऊपर लोग अपनी जान गंवा चुके हैं। इस बीच ख़बर आ रही है कि केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन इलाज के लिए रविवार को अमरीका के लिए रवाना हो गए हैं। इस दौरान उनकी पत्नी कमला विजयन भी उनके साथ हैं।

यह भी पढ़ें-ओमान चांडी ने सीएम विजयन को लिखा खत, कहा-मंत्रियों की विदेश यात्रा टाल कर जुटाया जाए धन

केरल बाढ़ की वजह से स्थगित हो गई थी विजयन की अमरीका यात्रा

बता दें कि इससे पहले वह 19 अगस्त को 17 दिनों के लिए अमरीका जाने वाले थे लेकिन केरल में भारी बारिश और बाढ़ की वजह से इसे स्थगित कर दिया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, विजयन इस महीने के अंत तक वापस आ सकते हैं।

चांडी ने विजयन को खत लिख कर मंत्रियों की विदेश यात्रा टालने को कहा था

वहीं, शनिवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ओमान चांडी ने सीएम पिनरई विजयन को पत्र लिखर कहा था कि मंत्रियों की प्रस्तावित विदेश यात्रा फिलहाल टाल दी जाए। इससे केरल के लिए धन जुटाने में सहायता मिलेगी। साथी ही उन्होंने कहा कि मंत्री विदेश जाने की जगह बाढ़ प्रभावित राज्य में पुनर्वास कार्यक्रम की अगुआई करें। बता दें कि चांडी का यह खत उस समय आया है जब शुक्रवार को विजयन ने घोषणा करते हुए कहा था कि राज्य के मंत्री आर्थिक सहायता लेने के लिए 14 देशों के दौरों पर जाएंगे और उस धन का उपयोग राज्य की पुनस्थापना के लिए किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-मां अपनी 7 महीने की बच्ची को समझती थी घर की परेशानियों की वजह, गला दबाकर की हत्या

जनता की परेशानियों को सिर्फ नुकसान नहीं मानना चाहिए

चांडी ने अपने खत में कहा था कि आज सबसे जरूरी काम बाढ़ से प्रभावित हुए 10 लाख से ज्यादा लोगों के पुनर्वास को जल्द से जल्द पूरा करना है। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्य के हर मंत्री को यह सुनिश्चित करना होगा कि जनता को पेयजल, साफ घर, परिसर और स्वास्थ्य सेवाएं एवं जरूरतें उपलब्ध हो रही हैं कि नहीं और इसलिए धन इकट्ठा करने के लिए मंत्रियों की कथित विदेश यात्रा को टाल दिया जाना चाहिए।"