
आनंद शर्मा
नई दिल्ली। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व वाणिज्य मंत्री आनंद शर्मा ने एक बार फिर केंद्र सरकार की तारीफ की है। उन्होंने सोमवार को कहा कि राष्ट्र ने हाल के वर्षों में अपने बुनियादी ढांचे में खास बढ़ोतरी की है। ऐसे में वे केंद्र और राज्य सरकारों को साथ काम करने के लिए बधाई देते हैं।
उन्होंने कहा कि संकट के समय देश एकजुट खड़ा है। इससे पहले उन्होंने पीएम के दौरे की तारीफ की थी। पीएम ने बीते दिनों कोविड-19 का टीका विकसित कर रही कंपनियों का दौरा किया था। इस पर आनंद शार्मा ट्वीट किया था। इस ट्वीट को पीएम की सराहना के तौर पर देखा गया। हालांकि उन्होंने बाद में इसपर अपनी सफाई भी दी थी।
शर्मा के अनुसार,'इस साल की पहली तिमाही सबसे खराब रही क्योंकि जीडीपी पर प्रतिकूल असर देखने को मिला। हालांकि,हमने दूसरी तिमाही में वापसी की और उम्मीद है कि शेष दो तिमाहियों में भी, रिकवरी का संतुलन बना रहेगा।'
कांग्रेस नेता ने कहा कि भारत ने अपने बुनियादी ढांचे में वृद्धि की है और वे इसके लिए केंद्र और राज्य सरकारों को बधाई देते हैं। उन्होंने साथ मिलकर काम किया है। इस संकट की घड़ी में देश एकजुट होकर खड़ा हुआ।'
गौरतलब है कि शर्मा कांग्रेस के उन 23 असंतुष्टों नेताओं के समूह का हिस्सा थे, जिन्होंने इस साल की शुरुआत में पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी पत्र लिखा था। उन्होंने कांग्रेस पार्टी के अंदर बदलाव की मांग की थी।
Published on:
21 Dec 2020 04:57 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
