scriptस्वास्थ्य मंत्रालय ने दी बड़ी जानकारी, Coronavirus के संक्रमण के 42% मामले युवाओं में, 30% जमात के मरकज से लौटे लोगों की वजह से | Coronaviru infection highest among youth said by Ministry of Health | Patrika News

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी बड़ी जानकारी, Coronavirus के संक्रमण के 42% मामले युवाओं में, 30% जमात के मरकज से लौटे लोगों की वजह से

locationनई दिल्लीPublished: Apr 05, 2020 12:25:37 pm

Submitted by:

Ruchi Sharma

Highlights
-Coronavirus से देश में 3,374 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है
-30% तब्लीगी जमात के मरकज से लौटे लोगों की वजह से फैले हैं व 267 लोग ठीक हो चुके हैं
-वहीं कोरोना वायरस से 77 लोगों की मौत हो चुकी है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी बड़ी जानकारी, Coronavirus के संक्रमण के 42% मामले युवाओं में, 30% जमात के मरकज से लौटे लोगों की वजह से

स्वास्थ्य मंत्रालय ने दी बड़ी जानकारी, Coronavirus के संक्रमण के 42% मामले युवाओं में, 30% जमात के मरकज से लौटे लोगों की वजह से

नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस (Coronavirus) का कहर जारी, अब तक देश में 3,374 से ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके है। 30% तब्लीगी जमात के मरकज से लौटे लोगों की वजह से फैले हैं व 267 लोग ठीक हो चुके हैं। वहीं कोरोना वायरस से 77 लोगों की मौत हो चुकी है। देश में कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाए गए 21 दिनों के संपूर्ण लॉकडाउन के बावजूद कोरोना के मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। इस बीच स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से बड़ी जानकारी सामने आई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि सबसे ज्यादा कोरोना वायरस से युवा पीड़ित है। युवाओं में इसका संक्रमण सबसे ज्यादा देखा जा रहा है। जानकारी देते हुए बताया कि अब तक मिले संक्रमितों में 42% की उम्र 21 से 40 साल है, जबकि 33% मरीज 41 से 60 उम्र के बीच हैं। 60 साल से ऊपर के 17% मरीज हैं। 0 से 20 साल के बीच सिर्फ 9% मामले देखे गए हैं।
बनाया गया 30 से ज्यादा मॉड्यूल

मंत्रालय के सचिव लव अग्रवाल ने बताया कि कुछ जिलों में तेजी से संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने बतायाकि संक्रमण से जुड़े तकनीकी जानकारी के लिए 30 से ज्यादा मॉड्यूल बनाया गया है। इसे मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। सभी राज्यों के डॉक्टर्स और हेल्थ वर्कर्स को इसके जरिए ट्रेनिंग दी गई।
टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने पर फोकस

वहीं आईसीएमआर के अधिकारी ने बताया कि अब सरकार का फोकस है टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने पर। एक सप्ताह में 70 हजार टेस्टिंग करने की क्षमता अब हमारे पास है। हम लोग धीरे-धीरे टेस्टिंग की क्षमता बढ़ा रहे हैं।

बनाए गए कंट्रोल रूम

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में राज्य इसे अपने हिसाब से इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, लॉकडाउन के कारण जगह-जगह फंसे मजदूरों की परेशानियां दूर करने के लिए मंत्रालय ने कंट्रोल रूम बनाया गया। जिसमें 200 कर्मचारी लगे हुए हैं।
मास्क लगाना है जरूरी

अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस जैसे जानसलेवा बीमारी से बचने के लिए जरूरी है घर से निकलने से पहले मास्क लगाएं। बाजार में मास्क की कमी के चलते आप घर पर ही बना मास्क पहन सकते हैं।घर में बना मास्क हमें धूल-मिट्टी के साथ मुंह और नाक को हाथ से छूने से बचाएगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो