30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus : हर राज्य के 5% मरीजों में तलाशा जाएगा UK से फैला नया स्ट्रेन

एक भी मामला आते ही नए सिरे से लागू होगा सख्त कंटेनमेंट प्लान। 22 दिसंबर को प्रकाशित खबर में पत्रिका ने बताया था कि राष्ट्रीय स्तर पर होगी निगरानी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dhirendra Kumar Mishra

•

Updated: 27 Dec 2020, 9:47 AM IST

coronastrain uk

यूके के नए स्ट्रेन से निपटने के लिए सख्त कंटेनमेंट की योजना तैयार।

मुकेश केजरीवाल, नई दिल्ली। युनाइटेड किंगडम में पाए नए स्ट्रेन की गंभीरता को देख केंद्र सरकार ने देश के उन इलाकों में भी इसकी तलाश शुरू कर दी है, जहां ब्रिटेन से कोई नहीं लौटा है। अब हर राज्य में पांच फीसदी कोरोना पॉजिटिव मरीजों के नमूनों की अनिवार्य रूप से पूरी जिनोम सिक्वेंसिंग होगी। इसी तरह जहां भी ऐसे स्ट्रेन के मरीज पाए गए हैं वहां के लिए सख्त कंटेनमेंट की योजना तैयार की गई है।

Covid-19 : कोरोना से 6 से 12 महीने सुरक्षा देगी स्वदेशी वैक्सीन

इनसैकॉग का कंसोर्टियम गठित

पत्रिका ने 22 दिसंबर को प्रकाशित खबर में पहले ही बताया था कि ऐसा सर्विलेंस पूरे देश में होगा और नए स्ट्रेन वाले इलाके में कंटेनमेंट योजना को नए सिरे से लागू किया जाएगा। शनिवार को नेशनल टास्क फोर्स की बैठक के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इसकी घोषणा की। नए स्ट्रेन का सर्वे करने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर इनसैकॉग नाम का प्रयोगशालाओं का कंसोर्टियम भी गठित किया गया है।

24 घंटे में कोरोना के 22,272 नए मामले आए सामने, 251 की मौत

इलाज और जांच को लेकर चिंता नहीं

नेशनल टास्क फोर्स में विशेषज्ञों ने कहा कि अब तक के साक्ष्यों के मुताबिक नए स्ट्रेन के संबंध में इलाज के प्रोटोकॉल में बदलाव की जरूरत नहीं है। इसी तरह आइसीएमआर ने इसकी जांच के लिए हमेशा से दो या अधिक जीन एसेज का उपयोग करने की सिफारिश की है। इसलिए जांच में भी बदलाव की जरूरत नहीं होगी।