21 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Coronavirus: ‘हिट एंड ट्रायल’ था जयपुर में मरीजों का इलाज

दुनिया भर में कोरोना की ‘जादुई दवा’ के तौर पर देखा जा रहा था। आईसीएमआर ने कहा इसे दूसरी जगहों पर अपनाया नहीं जा सकता। अमरीका तक से संपर्क कर इस इलाज के बारे में जानकारी ली गई।
2 min read
Google source verification

•

image

Amit Kumar Bajpai

•

Mar 25, 2020

अस्पताल कोरोनो वायरस के मरीज के इलाज के लिए तैयार

अस्पताल कोरोनो वायरस के मरीज के इलाज के लिए तैयार

मुकेश केजरीवाल, नई दिल्ली। देश और दुनिया भर में भले ही कोरोना के मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही हो, लेकिन इनके इलाज के लिए जयपुर के सरकारी अस्पताल की ओर से अपनाए गए तरीके को अभी प्रमाणिक नहीं पाया गया है। इसकी बजाय इसे अभी हिट एंड ट्रायल की श्रेणी में रखा गया है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) का भी कहना है कि अभी दूसरी जगहों पर इसे अपनाने के लिए नहीं कहा जा सकता।

कोरोना वायरस से लड़ाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्ष वर्धन की सबसे बड़ी घोषणा, अब बर्दाश्त नहीं

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ने ‘पत्रिका’ से बातचीत में जयपुर के सवाय मान सिंह अस्पताल में अपनाए गए इलाज के तरीके को ले कर कहा, “एंटी एचआईवी दवा देना या पैरासिटामोल का प्रयोग करना एक हिट एंड ट्रायल जैसा प्रयास है। कुछ मामलों में इन दवाओं के इस्तेमाल से रोगियों को कुछ फायदा हुआ है लेकिन इसे प्रामाणिक नहीं माना जा सकता।”

इस अस्पताल में एंटी-एचआइवी दवा दे कर तीन मरीजों का सफलतापूर्वक इलाज किया गया था, जिनमें दो मरीज 70 और 85 साल के मरीज थे। इसके बाद भारत के विभिन्न राज्यों के साथ ही अमरीका तक से इस संबंध में राज्य के स्वास्थ्य मंत्रालय से अनुभव साझा करने को कहा जा रहा था।

लॉकडाउन के दौरान खुली रहेंगी दुकानें-होटल-पोस्ट ऑफिस-बैंक-एटीएम समेत इतनी सारी सेवाएं

आईसीएमआर के एक वरिष्ठ वैज्ञानिक कहते हैं, “जब ये मरीज वहां पहुंचे थे तो निश्चित तौर पर इन दवाओं को आजमाने की मंजूरी दी गई थी। इसी तरह प्रयोग के तौर पर स्वाइन फ्लू की दवा भी उपयोग में लाई जा रही है। लेकिन अभी इस संबंध में किसी भी नतीजे पर पहुंचने के लिए काफी अध्ययन और व्यवस्थित ट्रायल की जरूरत है।” ये बताते हैं कि दुनिया भर के दूसरे देशों के साथ भी इस संबंध में विचार किया जा रहा है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग