23 जून 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Coronavirus: ओला-उबर ने लिया बड़ा फैसला, बंद की अपनी पॉपुलर सर्विस

Coronavirus के चलते Ola-Uber ने उठाया बड़ा कदम एप बैस्ड कैब सर्विस देने वाली कंपनियों ने बंद की पॉपुलर सेवा अब नहीं ले पाएंगे प्रचलित सेवा का लाभ

2 min read
Google source verification
Ola Uber

कोरोनावायरस के संकट के बीच ओला-उबर ने बंद की अहम सर्विस

नई दिल्ली। कोरोनावायरस ( Coronavirus ) का कोहराम देशभर में लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार तक ही देश में कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या 258 तक पहुंच गई है। वहीं देशभर में कोरोनावायरस के संक्रमण से पांच लोगों की मौत हो चुकी है। यही वजह है कि केंद्र सरकार ( Central Govt ) के साथ-साथ राज्य सरकारें ( State Govt ) युद्ध स्तर पर इस संक्रमण से निपटने के उपायों पर काम कर र ही है।

इस बीच जो बड़ी खबर सामने आई है वो ये कि ओला और उबर ने कोरोनावायरस के चलते बड़ा कदम उठाया है। कैब सर्विस मुहैया कराने वाली कंपनी ओला और उबर ने अपनी सबसे बड़ी सर्विस को फिलहाल बंद कर दिया है।


कनिका कपूर के खुलासे के बाद आया चौंकाने वाला मोड़, इस दिग्गज राजनेता को भी संक्रमण का हुआ शक, मचा हड़कंप

कोरोना वायरस की मार देश के लगभग हर बड़े सेक्टर पर पड़ी है। ऐसे में ओला और उबर भी अछूती नहीं हैं। लेकिन कोरोना के संक्रमण से बचने के लिए हर कंपनी कुछ न कुछ पहल कर रही है।

बीते कुछ दिनों में इन दोनों कंपनियों की बुकिंग में बड़ी गिरावट आई है। इस बीच ओला और उबर दोनों ने शेयरिंग राइड पर भी रोक लगा दी है। यानी जो लोग ओला की 'शेयर' और उबर की 'पूल' सर्विस का लाभ लेते थे, वो अस्थायी तौर पर नहीं ले सकेंगे।

ओला ने एक बयान में कहा, कोरोनावायरस के फैलाव को रोकने की कोशिशों के तहत कंपनी 'ओला' शेयर सुविधा को अगली सूचना तक अस्थायी तौर पर बंद कर रही है।

जारी रहेंगी ये सुविधाएं
कंपनी ने कहा कि उसकी माइक्रो, मिनी, प्राइम, रेंटल और आउटस्टेशन सेवाएं जारी रहेंगी। इसी तरह, उबर की ओर से जारी बयान में कहा गया, कोरोना वायरस के फैलाव को कम करने में मदद के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। इसलिए जिन शहरों में हम सेवाएं देते हैं, उन शहरों में उबर पूल की सेवाएं निलंबित रहेंगी।

अभी भी जिंदा है निर्भया का एक दोषी, बहुत कम लोग देख पाए उसका चेहरा

इन सुविधाओं से मिलता है ये लाभ
दरअसल ओला और उबर की शेयर और पूल वो सर्विस हैं जिनमें एक ही रास्ते पर जाने के लिए कुछ मिलकर सफर करते हैं।

इस यात्रा सेवा में किराया काफी कम लगता है। यही वजह है कि मेट्रो सिटीज में इस सुविधा की भारी डिमांड रहती है।

लेकिन सोशल डिस्टेंसिंग के चलते कंपनी ने बड़ा फैसला लिया है और इन दोनों ही सुविधाओं को बंद किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग