4 फ़रवरी 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खुशखबरी: क्वारंटाइन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म, नन्ही जान को देखने के लिए पिता हुए बेचैन

कोरोना ( Coronavirus ) के खौफ के बीच जम्मू से खुशखबरी आई है। यहां कारगिल में नियंत्रण रेखा के पास क्वारंटाइन के दौरान गर्भवती महिला ( Woman Gives Birth Baby in Quarantine ) ने बच्चे को जन्म दिया है। जन्म के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। जहां बच्चे की किलकारी मां की गोद में गूंज रही है, वहीं पिता अपनी नन्ही जान को देखने के लिए बेचैन हैं। बता दें कि परिवार के एक सदस्य के कोरोना ( COVID-19 ) पॉजिटिव मिलने के बाद पूरा परिवार क्वारंटाइन में है। हालांकि, डॉक्टर्स लगातार उनकी देखभाल में लगे है।

2 min read
Google source verification
woman gives birth to healthy baby in kargil

नई दिल्ली।
कोरोना ( coronavirus ) के खौफ के बीच जम्मू से खुशखबरी आई है। यहां कारगिल में नियंत्रण रेखा के पास क्वारंटाइन के दौरान गर्भवती महिला ( Woman Gives Birth Baby in Quarantine ) ने बच्चे को जन्म दिया है। जन्म के बाद जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। खुशी के बीच थोड़ा गम भी है। जहां बच्चे की किलकारी मां की गोद में गूंज रही है, वहीं पिता अपनी नन्ही जान को देखने के लिए बेचैन हैं। बता दें कि परिवार के एक सदस्य के कोरोना ( COVID-19 ) पॉजिटिव मिलने के बाद पूरा परिवार क्वारंटाइन में है। हालांकि, डॉक्टर्स लगातार उनकी देखभाल में लगे है। जल्द ही इनका क्वारंटाइन का समय पूरा होने वाला है। ऐसे में उम्मीद है जल्द ही पूरा परिवार एकसाथ होगा।

देश का पहला क्वारंटाइन बेबी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जहरा बानो ने कारगिल के जिला अस्पताल में 28 मार्च को बच्चे को जन्म दिया। उसे डिलीवरी से दो दिन पहले ही क्वारंटाइन से अस्पताल के वार्ड में शिफ्ट किया गया था। नवजात शिशु का वजन 3.5 किलो है। उसे जरूरी दवाएं दी जा रही है। इसे भारत का पहला क्वारंटाइन बेबी बताया जा रहा है। अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. काचू सिकंदर अली खान ने बताया कि मां को ओपीडी में शिफ्ट कर पूरी देखभाल की। उन्होंने बताया कि जहरा के दो सैंपल लिए गए और उनकी रिपोर्ट कोरोना निगेटिव आई। लेकिन, एहतियात के तौर पर जहरा को क्वारंटाइन में रखा गया। हालांकि, अब जल्द ही घर जा सकेंगे।

पिता को करना होगा इंतजार
मां और बच्चा अभी दोनो क्वारंटाइन में है। इसी वजह से पिता विलायत अली को नन्हे बच्चे का मुंह देखने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। विलायत का कहना है कि वह खुश होने के साथ-साथ बेचैन भी हैं। अस्पताल के डॉक्टर काचू सिकंदर अली खान ने बताया कि बच्चे के जन्म से अस्पताल में खुशी का माहौल है।

Story Loader