10 सितंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Covid-19 : 24 घंटे में सामने आए कोरोना के 14,849 मामले, 155 की मौत

कोरोना के कुल मामले 1,06,54,533। एक्टिव केस की संख्या घटकर हुई 1,84,000।
less than 1 minute read
Google source verification
corona case

कोरोना के एक्टिव केस की सख्ंया 2 फीसदी से भी कम।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस का संक्रमण जारी है। पिछले 24 घंटे में 14,849 नए कोरोना केस सामने आए। कोरोना संक्रमण से पीड़ित 155 लोगों ने दम तोड़ दिया। वहीं इलाज से स्वस्थ होने के बाद 15,948 लोग अपने घर लौटे।

इस बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक अब देश में कोरोना के कुल मामले बढ़कर एक करोड़ 6 लाख 54 हजार 533 हो गए हैं। कुल एक लाख 53 हजार 339 लोगों को जान जा चुकी है। एक करोड़ तीन लाख 16 हजार लोग कोरोना को मात देकर ठीक भी हो चुके हैं। एक्टिव केस की संख्या घटकर 1 लाख 84 हजार हो गई है।

आईसीएमआर से मिली जानकारी के मुताबिक 23 जनवरी तक कोरोना वायरस के लिए कुल 19 करोड़ 17 लाख 66 हजार कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए। इनमें शनिवार को 7.81 लाख सैंपल कल टेस्ट किए गए। वर्तमान में सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना वायरस का रिकवरी रेट 90 फीसदी से अधिक है। कोरोना से मृत्यु दर 1.44 फीसदी है। जबकि रिकवरी रेट करीब 97 फीसदी है। एक्टिव केस 2 फीसदी से भी कम है।