25 मार्च 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Covid-19 : 24 घंटे में 3,93,39,817 लोगों ने ली वैक्सीन की डोज, कोरोना के 39,726 नए मामले आए सामने

भारत में कोरोना संक्रमण का कहर तेजी से जारी है। गुरुवार को सभी राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों से रिकॉर्ड संख्या में नए केस सामने आए।

less than 1 minute read
Google source verification
coronavirus

कोरोना मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा जारी।

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस महामारी पहले से ज्यादा जानलेवा हो गया है। पिछले 24 घंटे में भारत में कुल 3,93,39,817 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगवाई। वहीं कोरोना वायरस संक्रमण के 39,726 नए मामले सामने आए। यह 2021 का अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है।

कोरोनो पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,15,14,331

नए मामलों के साथ ही कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 1,15,14,331 हो गई है। वहीं 154 नई मौतों के बाद कोविड-19 से कुल मौतों की संख्या 1,59,370 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 2,71,282 है। कोरोना इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौटने वालों की संख्या भी 1,10,83,679 हो गई है।

महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा केस

भारत के कोरोना के नए मामलों में सबसे ज्यादा केस महाराष्ट्र से सामने आ रहे हैं। गुरुवार को देशभर में 39,726 मामले सामने आए। इनमें से अकेले महाराष्ट्र से 25,833 मामले शामिल हैं। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो अकेले महाराष्ट्र से करीब 64 फीसदी मामले सामने आए हैं।

बड़ी खबरें

View All

विविध भारत

ट्रेंडिंग